IPL में सबसे तेज़ शतक: इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां साल 2020 में खेला जाएगा अभी तक हुए 12 सीज़नों में हमें हर बार कुछ अलग ही रोमांच देखने को मिला है, जिस कारण पूरी विश्व में होने वाली क्रिकेट टी20 लीग्स में आईपीएल पहले स्थान पर है और विश्व के दिग्गज़ खिलाड़ीी इस लीग में अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब दिखते हैं।
IPL में फैंस को जो बात बात सबसे अधिक रोमांचित करती है, वह किसी बल्लेबाज़ का आक्रामक रवैया और कैसे वह दबाव में भी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस आता है, इसमें जहां कैरेबियन बल्लेबाज़ क्रिस गेल और ऑलराउंडर आंद्रे रसल भारतीय फैंस को बेहद पसंद आते हैं, तो वहीं एबी डी विलियर्स की बल्लेबाज़ी को सभी क्रिकेट फैंस उसी पुराने आक्रामक अंदाज में देखना चाहते हैं।
इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी बल्लेबाज़ से IPL के हर सीज़न में जलवा बिखेरा हैं, जिसमें आरसीबी कप्तान विराट कोहली का एक सीज़न में 4 शतक लगाना हो या फिर मनीष पांडे जो IPL में पहले भारतीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने हों। मैदान में दर्शकों को चौके-छक्के लगते देखना बेहद पसंद हैं और इस कारण आज हम आपको आईपीएल के इतिहास में अभी तक टॉप 10 सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस लिस्ट में बिना किसी संदेह के टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले कैरेबियन दिग्गज़ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए साल 2013 के IPL सीजन में महज 30 गेंदो में शतक लगा दिया था। इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ साल 2010 के IPL सीज़न में 37 गेंदो में शतक लगा दिया था।
| नंबर | खिलाड़ी | विपक्षी टीम | कितनी गेंदो में बनाये | कुल कितने रन बनाये | छक्के लगाये | चौके लगाए | स्थान | दिन |
| 1 | क्रिस गेल (आरसीबी) | पुणे वारियर्स सुपरजाएंट्स | 30 | 175 | 17 | 13 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर | 4/23/2013 |
| 2 | यूसुफ पठान (राजस्थान रॉयल्स) | मुम्बई इंडियंस | 37 | 100 | 8 | 9 | ब्रेर्बोन स्टेडियम, मुम्बई | 3/13/2010 |
| 3 | डेविड मिलर (किंग्स इलेवन पंजाब) | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 38 | 101 | 7 | 8 | आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | 5/6/2013 |
| 4 | एडम गिलक्रिस्ट (डेक्कन चार्जर्स) | मुम्बई इंडियंस | 42 | 109 | 10 | 9 | डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुम्बई | 4/27/2008 |
| 5 | एबी डी विलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) | गुजरात लायंस | 43 | 129 | 12 | 10 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर | 5/14/2016 |
| 6 | डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) | कोलकाता नाइट राइडर्स | 43 | 126 | 8 | 10 | राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद | 4/30/2017 |
| 7 | सनथ जयसूर्या (मुम्बई इंडियंस) | चेन्नई सुपर किंग्स | 45 | 114 | 11 | 9 | वानखेडे स्टेडियम, मुम्बई | 5/14/2008 |
| 8 | मुरली विजय (सीएसके) | राजस्थान रॉयल्स | 46 | 127 | 11 | 8 | एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | 4/3/2010 |
| 9 | क्रिस गेल (आरसीबी) | किंग्स इलेवन पंजाब | 46 | 117 | 12 | 7 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर | 5/6/2015 |
| 10 | क्रिस गेल (आरसीबी) | किंग्स इलेवन पंजाब | 46 | 107 | 9 | 10 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर | 5/6/2011 |
आखिरी अपडेट – 16 नवंबर 2019 तक
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…