Categories: CricketIPL

IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL रिकॉर्ड शानदार रहा है. यह टीम 3 बार IPL ट्रॉफी जीत चुकी है. चेन्नई की स्क्वाड में कुछ नए खिलाड़ी शामिल किए गए है.

Chennai Super Kings ने अपनी गेंदबाजी को और मजबूत किया है. उन्होंने दिग्गज गेंदबाजों को ऑक्शन में खरीदा. चेन्नई के लिए यह ऑक्शन छोटा ही था. उन्होंने 7 खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा जिसमें सैम करन, जॉश हेजलवुड, पीयूष चावला, मोनू कुमार, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन, रुतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है. हर एक फैन को CSK की प्लेयिंग 11 के बारे में जानने की रुचि होगी.

पहले मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन यह हो सकती है.

ओपनर्स

शेन वाट्सन: शेन वाट्सन पिछले 2 सीजन से चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने बहुत बार चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाई हैं, इसलिए ऐसा माना जा रहा है की वह IPL 2020 में भी चेन्नई के लिए ओपन करेंगे.

फाफ डु प्लेसिस: फाफ डु प्लेसिस चेन्नई के लिए दूसरे ओपनर के रूप में खेलते हुए नजर सकते हैं. उन्होंने पिछले IPL में ओपन करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था.

मिडिल ऑर्डर (3,4,5)

सुरेश रैना: चेन्नई की टीम के प्रमुख बल्लेबाज सुरेश रैना इस सीजन में भी तीसरे नंबर पर खेलेंगे. उन्होंने चेन्नई के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली है. वह एक विस्फोटक बल्लेबाज है और तेज गति से रन बनाते हैं.

अंबाती रायुडू: अंबाती रायुडू ने 2018 के IPL में बहुत रन बनाए थे लेकिन पिछले सीजन कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे. इस साल Chennai Super Kings चाहेगी की वह फॉर्म में आए और अच्छा प्रदर्शन करें

महेंद्र सिंह धोनी: महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के साथसाथ बेहतरीन कप्तान भी है. उनकी कप्तानी में चेन्नई सबसे ज्यादा बार फाइनल खेली है. वह 2020 IPL में पांचवे नम्बर पर खेल सकते हैं.

ऑल राउंडर्स

केदार जाधव: केदार जादव एक ऑल राउंडर के रूप में चेन्नई के लिए खेल सकते हैं. वह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज है और स्पिन गेंदबाजीं करते हैं. चेन्नई की पिच स्पिनरों को मदद करती है इसलिए केदार की गेंदबाजी Chennai Super Kings के काम सकती है.

ड्वेन ब्रावो: ड्वेन ब्रावो ने डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की है. चेन्नई चाहेगा कि वह IPL 2020 में भी यही प्रदर्शन जारी रखे. वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

रविंद्र जडेजा: रविंद्र जडेजा को हर साल ऑल राउंडर के रूप में उपयोग किया जाता है. वह अच्छी गेंदबाजी करते हैं और लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी करते हैं.

बॉलर्स

इमरान ताहिर: इमरान ताहिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है लेकिन वह IPL खेलेंगे. उन्होंने पिछले कुछ सीजनों में गजब की गेंदबाजी की है. वह 2019 IPL में चेन्नई के लिए हाईएस्ट विकेट टेकर रहे हैं.

पीयूष चावला: पीयूष चावला को चेन्नई ने ऑक्शन के दौरान खरीदा था. वह रिस्ट स्पिनर है और IPL 2020 में चेन्नई के लिए सही ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

दीपक चाहर: दीपक चाहर चेन्नई के लिए 2 सीजन खेल चुके हैं. वह नई गेंद से विकेट्स निकाल कर देते हैं. वह चेन्नई के मैन तेज गेंदबाज है.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago