क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 गेंदबाजो के लिए किसी बुरे सपने कम नहीं होता है, क्योंकि बल्लेबाज लगातार बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करता है, जिसमें गेंदबाजो के लिए बचना बेहद मुश्किल भरा होता है और उनकी अच्छी गेंदे भी स्टेडियम से बाहर जाती हुई दिखाई देती हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के पहले ही मैच में हमें यह देखने को मिला था, कि किस तरह से ब्रैंडन मैक्कुलम ने विस्फोटक पारी खेली थी, जहां पर उन्होंने लगभग हर गेंद पर शॉट खेला था, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे शानदार स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – क्रिस गेल (154.10 का स्ट्राइक रेट)
ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल जिनका टी20 फार्मेट में सबसे शानदार रिकॉर्ड है, बाकि खिलाड़ियों के मुकाबले और इसी कारण उनका आईपीएल में भी वैसा खेल सभी ने अभी तक देखा है। क्रिस गेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 पारियों में 450 रन अभी तक बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 154.10 का रहा है।
2 – एडम गिलक्रिस्ट (162.94 का स्ट्राइक रेट)
ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की बल्लेबाजी का जलवा आईपीएल में भी 7 सीजन तक सभी को देखने को मिला हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ में 12 मैच खेलते हुए 321 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 162.94 का रहा है।
1 – एबी डी विलियर्स (164.12 का स्ट्राइक रेट)
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डी विलियर्स जो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम की बल्लेबाजी क्रम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा हैं। एबी डी विलियर्स वैसे तो हर टीम के खिलाफ काफी तेजी के साथ रन बनाते हैं, जिसमें उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभी तक 15 पारियों में 430 रन 164.12 के स्ट्राइक रेट के साथ बना चुके हैं। जिसके बाद आरसीबी को एकबार से उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद 13 वें सीजन में होगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…