टी20 क्रिकेट आने के बाद से हम बल्लेबाजो को हर फार्मेट में हम बड़े शॉट से आसानी से खेलते हुए दिख जाते हैं और इस कारण वह तीनों ही फार्मेट में अपने खेल को बिना अधिक बदले सफल होते दिख जाते हैं, जिसमें हम भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा का ले सकते हैं, जो छक्के तीनों ही फार्मेट में आसानी से मारते हुए दिखते हैं।
आईपीएल जो वर्ल्ड क्रिकेट सबसे बड़ी टी20 लीग है, उसमें हमने कई दिग्गज गेंदबाजो को मार खाते हुए देखा है, जिसमें उनके खिलाफ बल्लेबाज बड़ी ही आसानी से बड़े शॉट खेलते हुए दिख जाते हैं। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में खेलने वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – सुरेश रैना (35 छक्के)
इंडियन प्रीमियर लीग में वैसे तो सुरेश रैना का हर टीम के खिलाफ हमने रन बनाते हुए देखा है, लेकिन उनको किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आता है। रैना ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 23 पारियों में 35 छक्के आईपीएल में लगा चुके हैं, जिसमें वह 13 वें सीजन में इसमें और अधिक बढ़ावा करने चाहेंगे
2 – एबी डी विलियर्स (41 छक्के)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स के कई फैन भारत में भी देखने को मिल जायेंगे जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका आईपीएल में शानदार प्रदर्शन भी है। एबी डी विलियर्स को वैसे तो हर टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करने में बेहद मजा आता है, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वह एक अलग ही फार्म में रहते हैं, जिसमें उन्होंने 19 पारियों में 41 छक्के लगाए हैं।
1 – क्रिस गेल (61 छक्के)
जब सबसे अधिक छक्के मारने की बात की जाए तो उसमें क्रिस गेल का नाम ना शामिल हो ऐसा नहीं हो सकता है, जी हां गेल जो मौजूदा समय में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सदस्य हैं, उन्होंने आईपीएल में इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाये हैं। क्रिस गेल ने 16 पारियों में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 61 छक्के लगाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…