
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी 8 टीमों को किसी एक टीम के खिलाफ खेलना अधिक पसंद आता है और उनका रिकॉर्ड भी इसी बात को दर्शाता है, जिस कारण आईपीएल इतिहास में वह टीम हमेशा अपनी पसंदीदा टीम के खिलाफ मैच खेलने से पहले मानसिक तौर पर बेहद मजबूत दिखाई देती है।
आईपीएल को ट्राफी को 2 बार अपने नाम पर करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जिसका वैसे तो सभी टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन टीम 4 बार आईपीएल विजेता रहने वाली मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले थोड़ा दबाव में जरुर दिखती है। केकेआर के लिए इस टीम के खिलाफ जीत हासिल करना किसी अग्निपरिक्षा से कम नहीं है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भले ही चौथे आईपीएल सीजन से शानदार वापसी करते हुए 2 बार ट्राफी को ना सिर्फ अपने नाम पर किया बल्कि उन्होंने बाकी टीमों के खिलाफ भी अपने हार-जीत के रिकॉर्ड को भी सुधारा लेकिन वह मुम्बई इंडियंस के खिलाफ इसे अधिक नहीं सुधार सके।

मुम्बई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के इतिहास में 25 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 6 में ही जीत हासिल हो सकी जबकि 19 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसी कारण केकेआर का मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में जीत का रिकॉर्ड सिर्फ 24 का प्रतिशत का है, जो बेहद ही खराब कहा जा सकता है।
इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल में सबसे अधिक मैच हराने के मामले में दूसरे नंबर पर 3 बार आईपीएल विजेता रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। दोनों ही टीमों के बीच में 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर को सिर्फ 8 मैच में जीत हासिल हो सकी है, जबकि उसे 22 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।
इसी कारण केकेआर का सीएसके के खिलाफ भी जीत का रिकॉर्ड सिर्फ 36.36 का है। 2 बड़ी टीमों के खिलाफ इतना खराब रिकॉर्ड होना केकेआर के लिए मुसीबत का काम आने वाले सीजन में भी बन सकता है, क्योंकि टीम बड़े मैच यदि इनके खिलाफ खेलने उतरती है, तो उसे पहले मानसिक दबाव से निपटना होगा।
