Categories: CricketIPL

IPL में Mumbai Indians के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक 12 सीजन खत्म हो चुके हैं, जिसमें मुम्बई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा सफल रही है, क्योंकि टीम ने 4 बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम पर किया है, जिस कारण इस टीम के खिलाफ खेलना बाकी किसी दूसरी टीम के लिए किसी तरह से आसान काम नहीं रहा है।

मुम्बई इंडियंस के पास हमेशा एक से एक शानदार बल्लेबाज टीम में देखने को मिले हैं, जो किसी भी गेंदबाजी क्रम को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आईपीएल में कुछ ऐसे भी गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं और उन्हें हमेशा मुम्बई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करने में मजा आता है।

3 – मोहित शर्मा (23 विकेट)

दायें हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा हमेशा अपनी गेंदबाजी में मिश्रण करने के लिए पहचाने जाते हैं, जिसमें वह अपनी धीमी गति की गेंदो के जरिए बल्लेबाजों को तकलीफ में डालते हुए देखे गए हैं। मोहित शर्मा ने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 16 पारियों में 23 विकेट अपने नाम पर किए हैं।


2 – पीयूष चावला (24 विकेट)

लेग स्पिनर पीयूष चावला जो आईपीएल में लम्बे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का एक अहम हिस्सा रहे और अब 13 वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे वह अपनी स्पिन गेंदबाजी से हमेशा मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजो के लिए एक समस्या की तरह सामने आये हैं।

पीयूष चावला ने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 20 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट अपने नाम पर किए हैं, जिससे साफ पता चलता है, कि चावला को इस टीम के खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आता है।


1 – ड्वेन ब्रावो (28 विकेट)

दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी और आईपीएल के शुरुआती 3 सीजन तक मुम्बई इंडियंस का ही हिस्सा रहने वाले ड्वेन ब्रावो जो अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच विनर की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, उन्होंने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 19 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट हासिल किए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago