IPL में Rajasthan Royals के खिलाफ Best Strike Rate वाले खिलाड़ी

albie-morkel-ipl

टी20 फार्मेट में हर टीम की नजर ऐसे खिलाड़ियों की तरफ रहती है, जो तेजी के साथ रन बना सके क्योंकि इससे ही बड़े लक्ष्य का पीछा या बड़ा स्कोर आसानी के साथ बनाया जा सकता है। बल्लेबाजो के लिए भी यह जरुरी होता है, कि वह पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की तरफ अपना पूरा ध्यान लगाये।

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली 8 टीमों के पास ऐसे विशेषज्ञ खिलाड़ी देखने को मिल जायेंगे जो पिच पर उतरने के साथ ही रन बनाना शुरु कर देते हैं। जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – वीरेंद्र सहवाग (158.79 का स्ट्राइक रेट)

virender-sehwag-ipl

भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बल्लेबाजी को देखने के लिए हमेशा करोड़ो फैंस बेताब दिखते थे, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण सहवाग का बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करना था। वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 15 मैच खेले जिसमें उन्होंने 21.06 के औसत के साथ 316 रन बनाये और इसमें उनका स्ट्राइक रेट 158.79 का रहा था।


2 – डेविड मिलर (160.15 का स्ट्राइक रेट)

david-miller-ipl

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर जो मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए तेजी के साथ रन बनाने के लिए पहचाने जाते हैं, वह लम्बे समय तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा थे, जिसके बाद मिलर अब 13 वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। डेविड मिलर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में 6 मैच खेले जिसमें उन्होंने 51.25 के औसत से 205 रन बनाये हैं और इसमें उनका स्ट्राइक रेट 160.15 का रहा है।


1 – एल्बी मोर्कल (161.78 का स्ट्राइक रेट)

albie-morkel-ipl

एल्बी मोर्कल जो दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी थे, वह आईपीएल में भी लम्बे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंद और बल्ले दोनों से महत्तवपूर्ण योगदान देते हुए नजर आये हैं। मोर्कल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में 12 मैच खेलते हुए 42.33 के औसत के साथ 254 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 161.78 का रहा है।

Leave a Reply