IPL में Rajasthan Royals के खिलाफ सबसे ज्यादा SIX लगाने वाले खिलाड़ी

Yuvraj Singh

टी20 क्रिकेट शुरु होने के बाद जहां गेंदबाजो के लिए मुसीबते अधिक बढ़ी हैं, तो वहीं बल्लेबाजो के उपर बड़ा शॉट खेलने का अतिरिक्त दबाव भी देखा गया है, जिसके बाद हमने कई बल्लेबाजो को उनके खेल में परिवर्तन करते हुए देखा हैं, ताकि वह गेंद को स्टेडियम से बाहर आसानी से पहुंचा सके।

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी 8 टीमों की नजरे भी ऐसे ही खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह देने की कोशिश होती है, जो तेजी के साथ रन बनाने के अलावा गेंद को स्टेडियम से भी बाहर पहुंचा सके। हम आपको आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – दिनेश कार्तिक (21 छक्के)

Dinesh Karthik Captain KKR

एक विकेटकीपर के तौर पर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है और इसी कारण उन्हें कई बार हमने भारतीय टीम में बतौर बल्लेबाज के तौर पर भी खेलते हुए देखा है। दिनेश कार्तिक जो मौजूदा समय में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 मैच अभी तक खेले हैं, जिसमें 21 बार गेंद को मैदान से बाहर पहुंचा चुके हैं।


2 – क्रिस गेल (21 छक्के)

chris-gayle-in-ipl

यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में ना शामिल हो ऐसा नहीं हो सकता है, क्योंकि गेल इसी काम के लिए क्रिकेट जगत में पहचाने जाते हैं। क्रिस गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.76 के औसत के साथ 400 रन बनाये हैं और 21 छक्के लगा चुके हैं।


1 – युवराज सिंह (28 छक्के)

Yuvraj Singh

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह जिन्होंने देश को पहला टी20 वर्ल्डकप और 28 साल के बाद वनडे विश्वकप में जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी, वह लम्बे-लम्बे छक्के लगाने के लिए पहचाने जाते थे। युवराज सिंह ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32 के औसत के साथ 384 रन बनाये हैं और 28 छक्के भी लगाये हैं।

Leave a Reply