क्रिकेट का खेल जहां एक मैच मे अनिश्चितायें तबतक बरकरार रहती है,जबतक दूसरी टीम अपनी पुरी ताकत ना दिखा दे। किसी-किसी मैचो मे ऐसे रिकॉर्ड बन जाते है कि वो मैच बस उन रिकॉर्ड कि वजह से लोगो को याद रह जाते है। टेस्ट मैचो के मुकाबले क्रिकेट का मॉडर्न प्रारुप वनडे प्रारुप काफि आगे निकल चुका है। क्रिकेट का मॉडर्न प्रारुप करीब 4000 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच 24 अलग-अलग देशो के बिच खाले जा चुका है। भारत(987), ऑस्ट्रेलिया(972) और पाकिस्तान(927) ने अन्य देशो या अन्य टीमो के मुकाबले ज्यादा वनडे मैच खेला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 500-500 वनडे मैच जीते है। किसी जमाने मे एकदिवसीय मैच 60 ओवर का हुआ करता था और तब 250-270 रन किसी मैच को जीतने के लिए काफि हुआ करता।
आज के मॉर्डन क्रिकेट मे 350 रन एक मैच जीताउ स्कोर माना जाता है। ऐसा नही है कि टीमे 270-280 रन बनाकर मैच नही जीतती है,लेकिन कुछ हि मैच ऐसे होते है,जिनमे जीत मिलती है। जैसे-जैसे समय बढता गया टीमो और खिलाडीयो कि रनो कि भुख भी बढती गयी। आज के समय मे वनडे मे भी 200 या दोहरा शतक लगाना आम हो गया है। आज लोगो को ये भी उम्मीद है कि वो दिन भी दुर नही जब टी-20 क्रिकेट जैसे छोटे प्रारुप मे भी दोहरा शतक देखने को मिल सकता है। जब से बल्लेबाज चौको और छक्को से बाते करने लग गये है तब से क्रिकेट मे दोहरा शतक भी आम हो गया है।
आज इस आर्टिकल हम आपको वनडे क्रिकेट के नियमो के बारे बतायेगें, जो कि हरेक अंतरराष्ट्रीय मैच मे लागु होता है और ये नियम विश्व क्रिकेट का पालनहार ICC के द्वारा बनाये गये है।

किसी जमाने मे वनडे क्रिकेट मे कई सारे ऐसे नियम थे, जिसके कारण रनो को अंबार लगाना आसान नही था लेकिन जब से नियमो मे बदलाव किया गया तबसे क्रिकेट के वनडे प्रारुप मे रनो को अंबार भी लगता और कई अनचाहे रिकॉर्ड भी बनते है। आइए, अब जानते है वनडे क्रिकेट के नियमो के बारे मे।
एक मैच मे दो पारीयां होती है। सबसे पहले शुरुआत करते है ओवर से, वनडे क्रिकेट के एक मैच 100 ओवर का खेल होता है, जिसमे दोनो टीमो को 50-50 ओवर खेलने के लिए मिलता है।
- मैच के पहले 10 ओवर मे फिल्ड पर पाबंदी होती है, पहले 10 ओवर मे 11 खिलाडीयो मे मात्र 2 खिलाडी ही 30 यार्ड घेरे के बाहर रहते है। ये पाबंदी पावरप्ले के कारण होता है,जिसे फर्स्ट पावरप्ले कहते है।
- मैच के पहले 11-40 ओवर मे फिल्ड पर कुछ पाबंदी नही होती है, पहले 10 ओवर के बाद 11-40 ओवर तक 11 खिलाडीयो मे मात्र 4 खिलाडी ही 30 यार्ड घेरे के बाहर रहते है। ये पाबंदी पावरप्ले के कारण होता है,जिसे सेकंड पावरप्ले कहते है।
- मैच के अंतिम 10 ओवर मे फिल्ड पर बिल्कुल ही पाबंदी नही होती है, अंतिम 10 ओवर मे 11 खिलाडीयो मे 5 खिलाडी 30 यार्ड घेरे के बाहर रहते है। ये पाबंदी पावरप्ले के कारण होता है,जिसे थर्ड पावरप्ले कहते है।
- दोनो कप्तान मे से जो कप्तान टॉस जितता है वो निर्णय करता है कि उसे बल्लेबाजी करना या फिर गेंदबाजी करना है।
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विपक्षी टीम के लिए टारगेट सेट करती है।
- एक इनिंग तभी खत्म होती है, जब बल्लेबाजी करने वाली टीम ऑलआउट नही हो जाती या फिर 50 ओवर पूरे नही हो जाते है।
- वनडे प्रारुप मे हरेक गेंदबाज को 10 ओवर का स्पेल करना होता है या गेंदबाज 10 ओवर ही कर सकता है।
- एक वनडे मैच मे किसी भी टीम मे 5 गेंदबाज होना जरुरी है।
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और बाद मे बल्लेबाजी करते हुए अगर दोनो टीमो को स्कोर एकसमान हो जाये तो मैच टाई हो जाता है।
