क्या है Substitute के नियम

दुनियाभर मे कई सारे खेल खेला जाता है और लगभग सभी खेलो मे खिलाडीयो का स्थानापन्न(Substitute) होता है। किसी खेल के बिच मे खिलाडीयो का स्थानापन्न होने के कारण भी होते है और मजबुरी भी होती है। स्थानापन्न शब्द से क्रिकेट भी अछुता नही है और खेलो कि तरह इस खेल मे भी खिलाडीयो को स्थानापन्न किया जाता है। क्रिकेट के खेल मे स्थानापन्न के नियम और खेलो से बहुत ही जुदा है, जैसे मे फुटबॉल आज के समय मे सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है लेकिन इसमे खिलाडीयो के स्थानपन्न के लिए आपको सिर्फ फिल्ड रेफरी से कहना होता है दूसरा खिलाडी फिल्ड पर खेलने के लिए आ जाता है या फिर कबड्डी के खेल मे भी आपको मैच रेफरी से कहना होता है और खिलाडीयो का स्थनापन्न हो जाता है।

daniel-vettori

आज इस आर्टिकल मे आप जानेंगे कि क्रिकेट के खेल मे स्थानापन्न का क्या नियम है।

सबसे पहले हम सभी क्रिकेट के मैच देखते है और हमे स्थानपन्न का मतलब यही समझ मे आता है कि कोई फिल्डर किसी कारण से फिल्ड छोडकर जाता तो उसके जगह दूसरा खिलाडी आकर फिल्डिंग करता है लेकिन क्रिकेट के खेल मे करीब 4 से 5 तरीके के स्थानापन्न होता है।

जिसके बारे मे आज हम बात करेंगे:

1.टेक्टिकल स्थानापन्न(सामरिक विकल्प) – साल 2005 मे ICC ने क्रिकेट के खेल मे टेक्टिकल स्थानापन्न कि घोषणा कि, ये नियम क्रिकेट के सिर्फ वनडे प्रारुप के लिए ही था, इस टेस्ट मैचो के दौरान इस्तेमाल नही किया जा सकता था। इस नियम के तहत टीमो को टेक्टिकल स्थानापन्न के तहत उस खिलाडी का नाम टॉस से पहले ही बताना होता था, जिसे कप्तान मैच के दौरान कभी भी फिल्ड पर उतार सकता था। इस नियम को पहली बार साल 2005 के एशेज मे इंगलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बिच इस्तेमाल किया गया था, इस मैच के दौरान इंगलैंड टीम अपने खराब गेंदबाजी के जगह पर कुशल फिल्डरो को फिल्ड पर उतार रही है, हद तो तब हो गयी जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग स्थानपन्न किये गये फिल्डर से रन आउट हो गये, इसके बाद रिकी पोंटिंग ने इस नियम का दुरुपयोग करने पर इंगलैंड टीम से कहा था कि ये क्रिकेट खेल के भावना के विरुध्द है।

Australia Cricket Team International Schedule For 2020

इसके बाद साल 2006 मे ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रिका के बिच वनडे सीरिज से के दौरान दोनो टीमो के खिलाडीयो ने इस नियम का बहिष्कार करने लग गये और कुछ हफ्ता के बाद ही ICC ने इस नियम को खत्म कर दिया। इस नियम के लिए ICC की भर-भर कर आलोचना हुयी थी।

2.कंसक्शन स्थानापन्न – बात साल 2010 कि है, हम सभी इस बात को जानते है कि क्रिकेट का कोई मैच खेलना किसी जोखिम से कम नही है, इन्ही चिजो के देखते हुए सभी ने ICC से कंसक्शन स्थानपन्न के नियम को लाने के लिए आग्रह कि थी। इस नियम के तहत मैच रैफरी के आदेश पर अगर कोई खिलाडी मैच के दौरान चोटिल हो जाता है तो उसके जगह पर दुसरा कोई भी खिलाडी खेल मे आ सकता है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनो ही कर सकता है। इस नियम को पहली बार साल 2019 के एशेज मे इंगलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बिच इस्तेमाल किया गया था, इस मैच के दौरान पहले पारी मे खेलते हुए स्टीव स्मिथ को जोफ्रा आर्चर कि गेंद से कंधे पर चोट लग गयी थी, जिसके बाद मैच रैफरी के आदेश पर ऑस्ट्रेलिया टीम ने स्टीव स्मिथ  के जगह पर मार्नश लबुशाने को टीम मे जगह दि थी।

The England Team

  1. रनर – इस नियम के तहत अगर कोई बल्लेबाज बल्लेबाजी करते वक्त चोटिल हो जाता है और दौडने मे सक्षम नही होता है तो बल्लेबाज को रनर दिया जाता है जो बल्लेबाज के जगह पर दौड लगाये लेकिन ये नियम भी ICC ने अब बर्खास्त कर दिया है।

4.फिल्डींग स्थानापन्न – इस नियम से हम सभी वाकिफ है अगर कोई फिल्डर फिल्डिंग करते वक्त चोटिल हो जाता है तो गेंदबाजी कर रही टीम चोटिल फिल्डर के स्थान पर दूसरे फिल्डर को फिल्डिंग के लिए फिल्ड पर बुला सकती है।     

HPC Cricket Stadium Dharamshala

  1. रिटायरमेंट – कोई बल्लेबाज बल्लेबाजी करते वक्त अगर क्रिज छोडकर जाना चाहता है तो जा सकता है लेकिन बल्लेबाज को फिल्ड अंपायर को ये बताना होता है कि वो क्यो जा रहा है। तभी बल्लेबाज वापस आकर फिर से बल्लेबाजी कर सकता है और कारण वैध ना हो तो बल्लेबाज को रिटायरर्ड आउट दे दिया जाता है।

Leave a Reply