IPL में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर

IPL me sabse Adhik Catch Pakadne wale Wicket Keeper

इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं और जिसके बाद पहले सीज़न से लेकर 12 वें तक टीमों की सोच में काफी बदलाव देखने को मिला हैं, जहां पहले सीजन में टीमों अधिकतर ऐसे खिलाड़ी देखने को मिलते थे, जो आते ही बड़े-बड़े शॉट नहीं खेलते थे, तो वहीं 12 वें सीज़न में हमें सभी टीमों में अधिकतर ऐसे खिलाड़ी देखने को मिलते हैं, जो पहली ही गेंद से हवा में शॉट खेलने से बिल्कुल भी नहीं डरते हैं।

Sabse Adhik Catch Pakadne wale Wicket Keeper

इन बदलावों में सभी फ्रेंचाइज़ी ने ऐसे विकेटकीपर को भी शामिल करने का फैसला किया जो टीम के लिए बल्ले से भी योगदान दे सके और विकेट की पीछे भी कमाल कर सके। जिसके बाद कई ऐसे विकेटकीपर देखने को मिले जिन्होंने अपने करियर एक बल्लेबाज़ की हैसियत से अधिकतर समय खेला है।

इसमें सबसे बड़ा नाम रॉबिन उथप्पा का है, जो बल्ले से जितना कमाल दिखाते हैं, वैसे ही विकेट के पीछे भी सफल दिखते हैं और इन बदलावों से टीम को या तो एक अतिरिक्त गेंदबाज़ या फिर एक बल्लेबाज़ और खिलाने का मौका मिल जाता हैं। इसके अलावा हम लोकेश राहुल को भी IPL में विकेटकीपिंग करते हुए देख सकते हैं।

ms-dhoni-ipl

IPL में यदि हम सबसे अधिक विकेटकीपर के तौर पर कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों को लेकर बात करे तो उसमें पहले नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम आता हैं, जिन्होंने 182 मैचो की 166 पारियों में कुल 101 कैच विकेट के पीछे पकड़े हैं, वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने IPL करियर में 190 मैचो की 183 पारियों में 94 कैच अपने नाम पर किये हैं।

IPL में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर | IPL me sabse Adhik Catch Pakadne wale Wicket Keeper

नंबर विकेटकीपर मैच पारियां कुल कितने डिस्मिसल किए कैच स्टम्पिंग एक मैच में सबसे अधिक डिस्मिसल
1 दिनेश कार्तिक 182 166 131 101 30 4 (2 कैच, 2 स्टम्पिंग)
2 महेंद्र सिंह धोनी 190 183 132 94 38 4 (3 कैच, 1 स्टम्पिंग)
3 पार्थिव पटेल 139 122 82 66 16 4 (4 कैच)
4 नमन ओझा 113 111 75 65 10 4 (4 कैच)
5 रॉबिन उथप्पा 177 114 90 58 32 4 (3 कैच, 1स्टम्पिंग)
6 रिद्धिमान साहा 120 100 74 55 19 4 (3 कैच,  1 स्टम्पिंग)
7 एडम गिलक्रिस्ट 80 80 67 51 16 4 (4 कैच)
8 कुमार संगकारा 71 51 43 34 9 5 (5 कैच)
9 रिषभ पंत 54 44 41 30 11 3 (3 कैच)
10 क्विंटन डी कॉक 50 43 36 28 8 4 (4 कैच )

 

22 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

Leave a Reply