अंडर19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, प्रियम गर्ग करेंगे टीम का नेतृत्व

Under 19 World Cup: उत्तर प्रदेश से आने वाले दायें हाथ के बल्लेबाज़ प्रियम गर्ग को साउथ अफ्रीका में होने वाले आईसीसी अंडर 19 विश्वकप केे लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं ध्रुव चंद जुरेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ऑल इंडिया चयन समिति ने इस बड़े इवेंट के लिए एक मजबूत टीम का चयन किया है, इसके अलावा साउथ अफ्रीका में होने वाली चतुष्कोणीय सीरीज़ को लेकर भी एक अलग टीम की घोषणा हुई है।

प्रियम गर्ग ने पिछले कुछ समय से लगातार काफी शानदार खेल दिखाया है और पिछले सीज़न में प्रियम ने रणजी में गोवा के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेलते हुए शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा दिलीप ट्राफी 2019 के लिए प्रियम का चयन इंडिया ग्रीन टीम में किया गया था, जिसमें इस युवा खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। अभी तक गर्ग ने 12 प्रथम श्रेणी के मैच में खेलते हुए 66.69 के औसत से 867 रन बनाये हैं। 19 साल के गर्ग ने अंडर 16, अंडर 19 और रणजी ट्राफी में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

Priyam Garg to lead India at U 19 ICC Cricket World Cup

विश्वकप से पहले चुष्कोणीय वनडे सीरीज़ भी खेलेगी भारतीय टीम | Under 19 World Cup Team

आईसीसी अंडर 19 विश्वकर का 13 वें संस्करण में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें 4-4 के ग्रुप में बाटां गया हैं। भारतीय अंडर 19 टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड और जापान की टीमें हैं। वहीं टीम अपना पहला ग्रुप मैच 9 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी। भारतीय टीम को अपने सारे ग्रुप मैच ब्लोमफोंटेन में खेलने हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सबसे अधिक सफल रही है, जिसने 4 बार ट्राफी को जीता है।

वहीं अंडर 19 विश्वकप के शुरु होने से पहले भारतीय टीम को 3 मैच की वनडे सीरीज़ साउथ अफ्रीका से खेलनी है और उसके बाद चतुष्कोणीय सीरीज़ भी खेलेगी जिसमें भारत और अफ्रीका के अलावा न्यूज़ीलैंड, जिम्बाब्वे की टीम भी होगी। यह दोनों ही सीरीज़ 26 दिसंबर से लेकर 9 जनवरी के बीच में खेली जाएगी।

आईसीसी अंडर 19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम | Under 19 World Cup Team

यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल (उपकप्तान, विकेटकीपर), साश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगडे, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल।

साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली अंडर 19 भारतीय टीम | Under 19 World Cup Team India

यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल (विकेटकीपर, उपकप्तान), साश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगडे, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्रा, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, सीटीएल रक्क्षन।

Leave a Reply