Pro Kabaddi League 2019 Captains: प्रो कबड्डी लीग 2019 का सातवां सीज़न 20 जुलाई से शुरु हो रहा है. इस सीजन के लिए सभी टीमें तैयार हो चुकी हैं, दो-दो हाथ करने के लिए. लीग इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि राहुल चौधरी तेलुगू टाइटन्स के लिए खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे.
इस बार तेलुगू टाइटन्स ने पिछले सीज़न के हीरो सिद्धार्थ देसाई को सबसे ज्यादा पैसे देकर अपनी टीम में खरीदा है. और इसी कारण उन्होंने राहुल को रिलीज़ कर दिया. हालांकि, मौके का फायदा उठाते हुए तमिल थलाईवाज़ ने राहुल को अपनी टीम में 94 लाख देकर अपने साथ जोड़ लिया. लगभग सभी टीमों ने अपने हिसाब से सही कॉम्बिनेशन तैयार किया है. बस अब देखने वाली बात यह होगी की कौन अपनी टीम के लिए सही समय पर सही प्रदर्शन करता है.
हालांकि कबड्डी का खेल हो या कोई अन्य खेल, किसी भी टीम में किसी एक खिलाड़ी को सब को लीड करना होता है और ऐसे में हर टीम ने यह भूमिका अपने सबसे बेहतरीन और अनुभवी खिलाड़ियों को दी हैं. कबड्डी के महान खिलाड़ी अनूप कुमार की कप्तानी देखकर ही कप्तानी का टीम पर प्रभाव समझा जा सकता था.
प्रो कबड्डी में पिछले सीज़न टीमों की कप्तानी करने वाले कुछ खिलाड़ियों की कप्तानी बरकरार रही है, लेकिन पिछले सीज़न खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों ने नए सीजन के लिए कप्तान बदला है और उन्हें उम्मीद है कि ऐसा करने से इस सीज़न उनकी किस्मत बदल जाएगी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 अक्टूबर 2019 को खेला जाएगा.
प्रो कबड्डी लीग के सभी टीमों के कप्तान | Pro Kabaddi League 2019 Captains
| टीम | कप्तान |
| बेंगलुरु बुल्स | रोहित कुमार |
| गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स | सुनील कुमार |
| पटना पाइरेट्स | परदीप नरवाल |
| तेलुगु टाइटंस | अबोज़ार मेघानी |
| तमिल थलाईवाज़ | अजय ठाकुर |
| पुनेरी पलटन | सुरजीत सिंह |
| जयपुर पिंक पैंथर्स | दीपक निवास हुड्डा |
| यूपी योद्धा | नितेश कुमार |
| बंगाल वॉरियर्स | मनिंदर सिंह |
| हरियाणा स्टीलर्स | धर्मराज चेरालाथन |
| यू मुंबा | फजल अत्राचली |
| दबंग दिल्ली | जोगिंदर नरवाल |
आपको ये भी रोचक लगेगा:
- प्रो कबड्डी लीग के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर्स में से एक सुरेंद्र नाडा
- प्रो कबड्डी लीग के सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर मंजीत छिल्लर के बारे में यहाँ जाने
