स्टीव स्मिथ को दुबारा ऑस्ट्रेलिया का कप्तान नहीं बनाना चाहिए – माइकल क्लार्क

ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज माइकल क्लार्क ने फिर से स्टीव स्मिथ को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि वह उन्हें दुबारा टीम के कप्तान के रुप में नहीं देखना चाहते हैं। विश्वकप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है, कि ऑस्ट्रेलियन टीम की कप्तानी आने वाले समय में तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सौंपनी चाहिए।

steve-smith-capitan

इससे पहले जब साल 2015 में माइकल क्लार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गयी एशेज सीरीज के समय कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ी थी, तो उस समय स्टीव स्मिथ को वनडे और टेस्ट में टीम का नया कप्तान बनाया गया था। स्मिथ ने उसके बाद कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित करते हुए ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप टीम में से एक बनाये रखा।

जब सबकुछ सही चल रहा था, तो ऑस्ट्रेलिया टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के समय न्यूलैंड्स टेस्ट मैच में हुई बॉल टेम्परिंग घटना ने सब बदलकर रख दिया जिसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरुन बेनक्राफ्ट को दोषी माना गया और स्मिथ के साथ वार्नर को जहां एक साल के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैन कर दिया तो वहीं कैमरुन बैनक्राफ्ट को 9 महिने का बैन झेलना पड़ा इसके अलावा स्मिथ को अगले 2 साल तक टीम का किसी भी फार्मेट में कप्तान ना बनाये जाने का फैसला भी लिया गया।

बैन के बाद जबसे स्टीव स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है, उसके बाद से वह टेस्ट क्रिकेट में जहां टिम पेन के नेतृत्व में खेल रहे हैं, तो वहीं लिमिटेड ओवर्स में एरोन फिंच के। अब 2 साल कप्तानी पर लगा बैन भी स्टीव स्मिथ के उपर से जल्द खत्म होने वाला है, जिसके बाद एकबार फिर से उन्हें टीम का कप्तान बनाये जाने को लेकर बाते उठने लगी हैं, लेकिन 38 साल के माइकल क्लार्क ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं।

स्टीव स्मिथ कप्तान के तौर पर उपयुक्त नहीं है

Pat Cummins

पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान माइकल क्लार्क जिन्होंने एक महिने पहले ही स्टीव स्मिथ को लेकर बयान दिया था, कि वह फिर से उन्हें ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान के तौर पर देखना चाहते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि, वह बचपन से एक शानदार लीडर हैं और मैं उन्हें फिर से ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान के तौर पर देखना चाहता हूं।

लेकिन अब उनके बयान में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसमें माइकल क्लार्क ने पैट कमिंस की तारीफ करते हुए ऑस्ट्रेलियन मार्निंग स्पोर्ट्स शो में कहा कि, हमें देश में स्पोर्ट्स को देखते हुए अच्छे खिलाड़ियों को कप्तान बनाये जाने का फैसला करना चाहिए। पैट कमिंस ने खुद को साबित किया है और वह फिट भी है, जिसके बाद उन्हें तीनों फार्मेट में टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए।

Leave a Reply