T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

T20 में सबसे ज्यादा छक्के: 17 फरवरी 2005 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नये फार्मेट टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, जिसका पहला मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला गया था और इसके बाद से यह फार्मेट लगातार फैंस के दिलों में तेजी के साथ अपनी जगह बनाने में कामयाब होता चला गया जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसमें लगने वाले बड़े-बड़े शॉट है और यह बल्लेबाजो के मुफीद फार्मेट माना जाता है।

अब टी20 क्रिकेट में खेलने वाली हर टीम के पास ऐसे विशेषज्ञ खिलाड़ी मौजूद होते हैं, जो आसानी से गेंद को स्टेडियम से बाहर मारने की क्षमता रखते हैं, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – ऑयन मोर्गन (105 छक्के)

England - 301/9 vs. West Indies

इंग्लैंड टीम के लिए लिमिटेड ओवर्स में कप्तानी करने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज ऑयन मोर्गन को टी20 क्रिकेट का धाकड़ खिलाड़ी माना जाता है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका आसानी के साथ गेंद को स्टेडियम के बाहर मारना है। अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को उसका पहला वनडे विश्वकप दिलाने वाले मोर्गन का अगला लक्ष्य टीम को दूसरा टी20 विश्वकप जिताना है। ऑयन मोर्गन ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 89 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.98 के औसत के साथ 2138 रन बनाने के साथ 105 छक्के लगा चुके हैं।

4 – क्रिस गेल (105 छक्के)

Chris Gayle

 

यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल जो टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते है, वह इस लिस्ट में मौजूदा समय में चौथे पायदान पर हैं। गेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक 58 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.54 के औसत के साथ 1627 रन बनाने के साथ 105 छक्के लगा चुके हैं।

3 – कॉलिन मुनरो (107 छक्के)

colin-munro

T20 में सबसे ज्यादा छक्के: न्यूज़ीलैंड टीम के ओपनिंग बल्लेबाज कॉलिन मुनरो भी इस लिस्ट में मौजूदा समय में तीसरे पायदान पर हैं। मुनरो ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 में 65 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 31.34 के औसत से 1724 रन बनाये हैं और इसमें 3 शतक के साथ 11 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। मुनरो अभी तक इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 107 छक्के लगा चुके हैं।

यह भी पढ़े: ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

2 – मार्टिन गुप्टिल (119 छक्के)

martin-guptill

एक और न्यूज़ीलैंड टीम के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल जो किसी भी फार्मेट में पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं, उन्होंने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 88 मैच खेले हैं, जिसमें 32.51 के औसत के साथ 2536 रन बना चुके हैं। गुप्टिल ने अभी तक इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 119 छक्के लगाये हैं।

1 – रोहित शर्मा (127 छक्के)

rohit sharma 118 vs sri lanka

मौजूदा समय के टॉप 3 बल्लेबाजो में शामिल भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा जिनकी बल्लेबाजी देखकर सभी हैरानी में पड़ जाते हैं, क्योंकि रोहित बड़ी ही आसानी से गेंद को स्टेडियम के बाहर अपने बल्ले से पहुंचाते हुए दिखते हैं। रोहित शर्मा अभी तक टी20 क्रिकेट में 108 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 32.62 के औसत से 2773 रन बनाये हैं और इसमें 127 छक्के भी शामिल हैं।

Leave a Reply