T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

टी20 क्रिकेट जिसे फटाफट क्रिकेट भी कहा जाता है और यह मौजूदा समय में क्रिकेट का सबसे पॉपुलर फार्मेट है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसका सिर्फ 3 घंटे के अंदर खत्म हो जाना है। टी20 फार्मेट में फैंस के लिए वह सबकुछ होता है, जिसे वह देखना चाहते हैं, जिस कारण यह फार्मेट काफी तेजी के साथ पॉपुलर हुआ।

virat kohli 140 vs west indies

क्रिकेट के इस सबसे छोटे फार्मेट में बल्लेबाजो को ही दबदबा देखने को मिला है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण बैट्समैन का पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने के इरादे से उतरना है। गेंदबाजो के लिए यह फार्मेट किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है क्योंकि उन्हें रन गति को धीमा रखने के साथ विकेट भी हासिल करने होते हैं, किसी भी तरह से आसान नहीं दिखता है। हम आपको इस आर्टिकल में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – डेविड वार्नर (73 पारियां)

David warner

ऑस्ट्रेलियन टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर जो टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ खिलाड़ियों में से एक माने जा सकते हैं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सिर्फ 73 पारियों में ही अपने 2000 रन पूरे कर लिए थे। डेविड वार्नर ने साल 2019 में श्रीलंका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले के दौरान यह कारनामा किया था।


4 – पॉल स्ट्रलिंग (72 पारियां)

paul-stirling

आयरलैंड टीम के बल्लेबाज पॉल स्ट्रलिंग ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने 2000 रन सिर्फ 72 पारियों में पूरे कर लिए थे। पॉल स्ट्रलिंग ने यह कारनामा साल 2020 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सेंट जॉर्ज मैदान में हुए मुकाबले के दौरान यह कारनामा किया था।


3 – मार्टिन गुप्टिल (68 पारियां)

martin

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 2000 रन पूरे करने के लिए 68 पारियों का सफर तय किया। मार्टिन गुप्टिल ने यह कारनामा साल 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ माउंट मौंगनुई में हुए मुकाबले के दौरान किया था।


2 – ब्रैंडन मैक्कुलम (66 पारियां)

brendon mccullum

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे करने के लिए 66 पारियों का सफर तय किया था। ब्रैंडन मैक्कुलम ने यह कारनामा साल 2014 में नीदरलैंड्स के खिलाफ बांग्लादेश की जमीन पर किया था।


1 – विराट कोहली (56 पारियां)

virat kohli fastest 60 century

भारतीय कप्तान विराट कोहली जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में अभी तक सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट में टॉप 1 पर बने हुए हैं, उन्होंने इस सफर सिर्फ 56 पारियों में पूरा कर लिया था। विराट कोहली ने यह कारनामा साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हुए मुकाबले के दौरान पूरा किया था।

Leave a Reply