चेन्नई सुपर किंग्स एक नाम नहीं बल्कि एक ब्रांड जिसके नाम पर आईपीएल में रंग जमता है| पीले रंग की जर्सी पहने मैदान में उतरते वो खिलाड़ी लाखों दर्शको की जान होते हैं| चेन्नई की टीम ने हमेशा अच्छा खेल दिखाया है लेकिन सबसे अच्छा वो अपने घरेलू मैदान में खेलती है| घरेलू मैदान चेपक में चेन्नई अजेय है इस साल भी चेन्नई का सिलसिला जारी है| इस साल के आईपीएल में चेन्नई घरेलू मैदान में इस वजह से नहीं हार रही-
स्पिन अटैक
चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसी टीम है जिसके पास हमेशा से अच्छे खिलाड़ी रहे हैं| टीम में बेहतर स्पिनर होते हैं जो की इस मैदान का पूरा फायदा उठाते हैं| चेपक का मैदान भी स्पिनरों को मदद करता है| हर साल चेन्नई में बेहतर स्पिनर गेंदबाज रहते हैं जो की टीम को पूरी तरह से फायद दिलाते हैं| इस साल भी ऐसा ही है| इमरान ताहिर जैसे गेंदबाज इस सीजन में टीम में हैं| ताहिर को टी-20 का बहुत अच्छा अनुभव है और उन्होंने हर दम अच्छे मैच खेले हैं| आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है| इसके अलावा टीम में हरभजन सिंह जैसा अनुभव है| भज्जी एक ऐसे स्पिनर हैं जो पिच के हिसाब से गेंदबाजी करते हैं और टीम को मैच जितवा देते हैं| हरभजन सिंह ने इस साल चेन्नई सुपर के लिए बढ़िया खेल दिखाया है| इसके अलावा रविन्द्र जडेजा भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं की अच्छा पिन अटैक करते हैं| जडेजा का स्पिन अटैक विकेट निकालता है| अब टीम में ऐसे अनुभवी खिलाडियों के होते हुए चेपक मैदान में चेन्नई उसपर किंग्स की गेंदबाजी मजबूत हो जाती है| ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैदान में हराना आसान नहीं होता है|
चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी करके ऐसे स्कोर हासिल किये है जिससे उसकी बैटिंग का दम दिखाई देता है| चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग इस मैदान में कुछ ज्यादा ही बेहतर हो जाती है| टीम में भले ही युवा बल्लेबाज कम हो लेकिन अनुभवी बल्लेबाज इस स्पिन मैदान में घूमती हुई गेंद खेलने की पूरी ताकत रखते हैं| महेंद्र सिंह धोनी खुद इस मैदान से बहुत अच्छी तरह से वाकिफ हैं जो की मैच में अच्छा खेल दिखाते हैं| इसके अलावा सुरेश रैना जैसा खिलाड़ी जो की आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेल चुका है| रैना को पूरा अनुभव है की चेपक के मैदान में कैसे शॉट्स लगाये जाने चहिये, कैसे गेंद को बाउंड्री से पार भेजा जा सकता है| इसके अलावा शेन वाटसन जैस अनुभव टीम में है| वाटसन भी चेपक को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं| वही अम्बाती रायडू भी बल्लेबाजी में कमाल करते हैं| रायडू ने बीते सीजन के कुछ मैचो में चेपक मैदान में अच्छा खेल दिखाया था| यानी की ये बैट्समैन यहाँ के मैदान को बहुत करीबी से समझ चुके हैं| होम ग्राउंड होने के चलते इनके पास इस मैदान की छोटी बड़ी हर एक जानकारी है| ये भी एक वजह है जिससे चेन्नई सुपर किंग्स चेपक मैदान में अजेय नजर आती है| इस साल भी कुछ ऐसा ही सिलसिला चल रहा है|
सबसे महत्वपूर्ण बात जो की चेन्नई के साथ है वो है महेंद्र सिंह धोनी| ये इस टीम के कप्तान है| चेपक मैदान की हर एक स्थिति को माही ने तो जैसे अपने अंदर बसा लिया है| कहते हैं की मैदान में जाने से पहले धोनी उसके बारे में सब जानते हैं और फिर टीम को बताते हैं| चेपक के मैदान में भी ऐसा ही कुछ है| इस मैदान को धोनी बहुत बारीकी से समझ चुके हैं| उन्हें ये तक पता है की कौन सा शॉट लगाने पर कितने रन मिलने वाले हैं| कैसे गेंदबाज रखने हैं, कहा ज्यादा शॉट्स लगाये जा सकते हैं, इस मैदान में मैच होने पर किसे टीम में शामिल करना है, मैदान में कितनी नमी है| इसके अलावा धोनी जानते हैं की ये उनका होम ग्राउंड है और अधिक से अधिक जनता चेन्नई सुपर किंग्स को जीतते हुए देखना चाहती है तो टीम और धोनी इस भावना की इज्जत करते हैं| जब खिलाड़ी के अंदर अपने लोगो को निराश ना करने की भावना आ जाती है तो उसके मन में जीतने की ललक कई गुना बढ़ जाती है और जीत भी तय सी हो जाती है| तो चेन्नई सुपर किंग्स के इस मैदान में अजेय होने के पीछे महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत बड़ी वजह है|
तो ये हैं वो वजहें जिनसे चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान में अजेय है| चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड में लगभग मैच जीते हैं| यहाँ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को जीतते देखने के लिए खूब सारे समर्थक आते हैं और चेन्नई की टीम इस बात को समझती है| टीम इस मैदान में बाकी मैदानों से अधिक बेहतर प्लानिंग के साथ उतरती है क्योकि यहाँ उसके जीतने के चांस अधिक रहते हैं| इस साल भी चेन्नई सुपर किंग्स का यही सिलसिला जारी है| क्वाटर फाइनल का मैच भी यही होना है जिसमे चेन्नई जरूर बाजी मारना चाहेगी|
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…