बहुत हुआ क्रिकेट पर खर्चा, अब करेंगे कबड्डी पर चर्चा

Pro Kabaddi League :- ले पंगा, ये शब्द सुनकर ही मिट्टी से जुड़े होने का अनुभव होता है। सदियों से खेले जा रहे इस खेल को अब तक शायद वह कामयाबी नहीं मिल पा रही थी जो बीते कुछ वर्षों में इसकी झोली में आई है। भारत में क्रिकेट के बाद अगर कोई खेल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है या देखा जाता है तो वो फुटबॉल व टेनिस नहीं है वो है कबड्डी। जी हाँ ये हम नहीं कह रहे हैं ये कहना हैं BARC INDIA का। पहले आपको बता देते हैं कि, ये BARC  INDIA क्या है। BARC INDIA का पूरा नाम है “ब्रॉडकास्ट ऑडियन्स रिसर्च काउंसिल इंडिया”, इनका काम हैं भारत में सर्वाधिक देखे जाने वाले चैनल या फिर प्रोग्राम की रेटिंग करना।

Pro Kabaddi League

प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत

प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी व इसकी शुरुआत कराने का मुख्य जिम्मा मशाल स्पोर्टस प्राइवेट लिमिटेड और स्टार स्पोर्टस प्राइवेट लिमिटेड (Mashal Sports Pvt. Ltd and Star India Pvt. Ltd.) ने लिया।

मशाल स्पोर्टस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की शुरुआत 1994 में चारु शर्मा व आंनद महिंद्रा ने कबड्डी के अच्छे भविष्य के ले की थी। मगर इस कम्पनी की एक अच्छा ईवेंट कराने में 20 साल लग गए और वर्ष 2014 में अन्ततः वह प्रो कबड्डी के साथ मैदान पर उतरे।

कबड्डी के कौन-कौन हैं स्पॉन्सर्स व पार्टनर्स

Pro Kabaddi League :- कबड्डी के मुख्य स्पॉन्सर वीवो हैं व एसोसिएट स्पॉन्सर ड्रीम इलेवन व टाटा मोटर्स देश के ट्रक हैं। व यह पूरा ईवेंट मशाल स्पोर्टस के द्वारा मैनेज किया जाता है। और इस पूरे ईवेंट को कवर कर लोगों तक पहुंचाने का काम या कह लीजिए ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार स्पोर्टस है।

Pro Kabaddi League

सीज़न

प्रो कबड्डी लीग के शुरु होने के बाद से अब तक कुल 6 सीज़न आ चुके हैं। ये सीज़न 2014 में आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा देखे जाने वाला स्पोटर्स था। इस सीज़न के बाद से इस खेल के प्रति लोगों का लगाव बहुत बढ़ गया जिसके चलते 2015 में इसका एक ईवेंट आया व 2016 में इसके दो ईंवेट आए। मतलब तीन वर्षों में कुल चार सीजन कबड्डी के आए। इसी क्रम में 2017 में इसका सीजन-5 टेलीकास्ट हुआ व 2018 में सीजन-6 दर्शकों के बीच खेला गया। अब सभी खेलप्रेमियों को कबड्डी के नए सीजन का इंतजार है जोकि कबड्डी का सातंवा सीजन होगा।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

Leave a Reply