भारत में क्रिकेट को लेकर बिल्कुल ही एक अलग तरह की दीवानगी देखने को मिलती है, जिस कारण इसे एक धर्म की तरह भी देखा जाता है। इसी कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी दुनियां क्रिकेट का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बना हुआ है और इसके पीछे एक सबसे बड़ा कारण इंडियन प्रीमियर लीग का भी सफल होना है।
क्रिकेट के प्रति इतनी दीवानगी होने की वजह से भी कई तरह के अंधविश्वास भी देखे गए हैं, जिसे फैंस हो या क्रिकेट खिलाड़ी उसे काफी मानते है, ताकि उनकी टीम और वह बेहतर खेल दिखा सके। आईपीएल में भी फ्रेंचाइजी इस तरफ खासा ध्यान देती हैं, जिसमें वह टीम के नाम से लेकर कई चीजे इनको मानते हुए करती हैं।
आईपीएल में जैसे दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम को बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रख दिया गया वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम की आईपील जर्सी को बदला ताकि उनकी टीम बेहतर खेल दिखा सके। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैगलौर की टीम ने भी साल 2016 में अपनी टीम के लोगो को बदला था, जो उन्होंने फिर से एकबार आईपीएल के 13 वें सीजन से पहले बदला है, जिसके बाद हम आपको आरसीबी के पिछली बार लोगो बदलने से हुए लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।
यहां पर देखिए RCB को पिछली बार साल 2016 में Logo बदलने से क्या फायदा हुआ था
1 – RCB फाइनल तक पहुंची थी
आरसीबी को साल 2016 में लोगो बदलने से जो बड़ा फायदा हुआ था, वह यह कि टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो सकी थी, जो वह पिछले 5 सीजन में पहली बार कर पायी थी। आरसीबी का फाइनल में मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ था, जिसमें टीम को 8 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं लीग स्टेज में आरसीबी के प्रदर्शन को लेकर बात करी जाए तो टीम ने 14 में से 8 मैचों में जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही थी। यहां तक की टीम का नेट रन रेट भी उस सीजन काफी बेहतर रहा था।
2 – विराट कोहली ने एक सीजन में मारे सबसे ज्यादा शतक
आईपीएल के 9 वें सीजन से पहले क्रिस गेल का नाम सबसे आगे चलता था, क्योंकि वह हर सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन 9 वें सीजन में सभी को विराट कोहली का एक अलग अवतार देखने को मिला जिसमें कोहली ने आईपीएल के पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 16 मैचो में 81.08 के औसत से 973 रन बना दिए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 152.03 का रहा था।
अभी तक आईपीएल के 12 सीजन बीत जाने के बाद भी कोई दूसरा बल्लेबाज कोहली के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका है, इसके अलावा कोहली ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 38 छक्के लगाने का कारनामा भी किया था। विराट कोहली ने उस एक सिंगल सीजन में ही सिर्फ अकेले 4 शतक शतक लगा दिए थे।
3 – कोहली और डी विलियर्स ने एक मैच में खेल दी शतकीय पारी
साल 2016 के आईपीएल सीजन में पूरे क्रिकेट जगत को वर्ल्ड क्रिकेट के 2 दिग्गज बल्लेबाजो की शानदार पारी एक साथ देखने को मिली थी, जिसमें आरसीबी और गुजरात लायंस के बीच बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच के दौरान विराट कोहली और एबी डी विलियर्स दोनों ने ही 20 ओवरों के अंदर शतकीय पारी खेल दी थी।
कोहली ने जहां मैच में 55 गेंदे खेलने के बाद 109 रन बनाये थे, तो वहीं एबी डी विलियर्स ने 52 गेंदो में 129 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 248 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला था, जिसमें एक ही पारी में 2 बल्लेबाजो ने शतक लगाया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…