Categories: Cricket

ICC Women’s T20 World Cup: फाइनल के लिए तैयार भारतीय विमेंस टीम

Women’s T20 World Cup: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड 2020 विमेंस टी-20 World Cup फाइनल के लिए तैयार है साथ मे दोनो फाइनालिस्ट भारतीय विमेंस टीम और ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम भी। एक टीम भारत जिसका World Cup का सफर और प्रदर्शन दोनो हि बेहतर रहा है और फाइनल का टिकट टीम प्रदर्शन का इनाम है और दूसरी टीम जिसे फाइनल मे पहुंचने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना पडा है। दोनो हि टीम काफि प्रतिस्पर्धि है और एक-दूसरे को अच्छे तरीके से जानते भी है और एक दूसरे के खिलाफ काफि मैच भी खेला है।

World Cup मे दोनो टीमो के द्वारा बनाये गये रिकॉर्ड

2009 मे शुरु हुयी Women’s T20 World Cup अब तक 7 बार खेला जा चुका है और इनमे से ऑस्ट्रेलिया विमेंस कि टीम 6 बार फाइनल मे पहुंच चुकि है। जिनमे से 4 बार World Cup विजेता बनी है और 1 बार उपविजेता और छठा फाइनल खेलने रविवार उतरेगी है। रविवार खेले जाने वाले फाइनल मे अगर भारत विमेंस टीम जीत जाती है तो ये भी रिकॉर्ड बन जायेगा क्योकि भारत विमेंस टीम अब तक एक भी World Cup नही जीती है और इस लिहाज से World Cup को एक नयी विजेता टीम भी मिलेगी। भारत विमेंस टीम का World Cup मे प्रदर्शन का आलम ये रहा है कि इस बार फाइनल ने पहुंचने पर भी रिकॉर्ड बन गया है।

World Cup मे आमने-सामने

अभी तक खेले गये टी-20 World Cup मैचो मे दोनो टीम 4 बार आमने सामने हो चुकि है, जिनमे से 2 मैच मे भारत कि जीत हुयी और 2 मैच मे ऑस्ट्रेलिया का बोलबाला रहा है।

World Cup मे दोनो टीमो के बिच खेले गये मैचो का रिजल्ट

1. मई 13,2010 ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम सात विकेट से विजय

भारत विमेंस टीम ने 20 ओवरो मे 5 विकेट खोकर 119 रन बनाये जवाब मे ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 18.5 ओवर मे ही 3 विकेट खोकर 123 बनाकर जीत दर्ज किया था।

2. सितम्बर 27,2012-13  ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम आठ विकेट से विजय

भारत विमेंस टीम ने 20 ओवरो मे 8 विकेट खोकर 104 रन बनाये जवाब मे ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 17.2 ओवर मे ही 2 विकेट खोकर 105 बनाकर जीत दर्ज किया था।

3. नवम्बर 18,2018 भारत विमेंस टीम 48 रनो से विजय

भारत विमेंस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरो मे 8 विकेट खोकर 167 रन बनाये जवाब मे ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 20 ओवर मे 9 विकेट खोकर 119 रन हि बना पायी और भारत ने 48 रनो से जीत दर्ज किया था।

4. फरवरी 21,2020 भारत विमेंस टीम 17 रनो से विजय

भारत विमेंस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरो मे 4 विकेट खोकर 132 रन बनाये जवाब मे ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 19.5 ओवर मे 10 विकेट खोकर 115 रन हि बना पायी और भारत ने 17 रनो से जीत दर्ज किया था।

World Cup मे प्रदर्शन

बात करें World Cup मे ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम के प्रदर्शन कि करे तो ऐसा लगता है  जैसे World Cup सिर्फ ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम के लिए हि बनी है लेकिन World Cup 2020 मे ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मे पहुंचने के लिए काफि मशक्कत करनी पङी है। World Cup मे भारतीय टीम कि प्रदर्शन कि बात करे तो कुछ खास नही रही है,भारतीय टीम ने 2018 World Cup मे सेमिफाइनल तक सफर तय किया था,वहीं World Cup 2020 मे भारतीय विमेंस टीम का प्रदर्शन काफि बेहतर रहा है और अपने प्रदर्शन के बदौलत फाइनल तक सफर तय किया है। इस World Cup मे दोनो टीम एक हि ग्रुप मे थी और दोनो टीम के बिच मे खेले गये एक मात्र लीग मैच मे भारतीय गेंदबाजो के बदौलत भारतीय टीम ने जीत दर्ज कि थी।

ICC Women’s T20 World Cup मे दोनो टीमो का सफर

ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम का प्रदर्शन :-

  • पहला मैच: ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 115/10(19.5) बनाम भारतीय विमेंस टीम 132/4(20)
  • नतीजा- भारतीय विमेंस टीम 17 रनो से विजय

  • दूसरा मैच: ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 123/5(19.3) बनाम श्रीलंका विमेंस टीम 122/6(20)
  • नतीजा- ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 5 विकेट से विजय

  • तीसरा मैच: ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 189/1(20) बनाम बांग्लादेश विमेंस टीम 103/9(20)
  • नतीजा- ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 86 रनो से विजय

  • चौथा मैच: ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 155/5(20) बनाम न्यूजीलैंड विमेंस टीम 151/7(20)
  • नतीजा- ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 4 रनो से विजय

  • सेमिफाइनल मैच: ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 134/5(20) बनाम साउथ अफ्रिका विमेंस टीम 92/5(13)
  • नतीजा- डकवर्थ लुइस नियम से ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 5 रनो से विजय

 

भारतीय विमेंस टीम का प्रदर्शन :-

  • पहला मैच: भारतीय विमेंस टीम 132/4(20) बनाम ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 115/10(19.5)
  • नतीजा- भारतीय विमेंस टीम 17 रनो से विजय

  • दूसरा मैच: भारतीय विमेंस टीम 142/6(20) बनाम बांग्लादेश विमेंस टीम 124/8(20)
  • नतीजा- भारतीय विमेंस टीम 18 रनो से विजय

  • तीसरा मैच: भारतीय विमेंस टीम 133/8(20) बनाम न्यूजीलैंड विमेंस टीम 130/6(20)
  • नतीजा- भारतीय विमेंस टीम 3 रनो से विजय

  • चौथा मैच: भारतीय विमेंस टीम 116/3(14.4) बनाम ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम 113/9(20)
  • नतीजा- भारतीय विमेंस टीम 7 विकेट से विजय

  • सेमिफाइनल: भारत विमेंस टीम को इंग्लैंड विमेंस टीम के खिलाफ खेलना था लेकिन बारिश को ये मंजुर नही था और मैच का रद्द कर दिया गया। सभी लीग मैचो को   जीतकर टॉप पर रहने का फायदा भारतीय विमेंस टीम को हुआ और मैच रद्द होने के बाद भी भारतीय विमेंस टीम फाइनल मे पहुंच गयी।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago