Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला एथलेटिक खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय महिला एथलेटिक खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज जो लांग जम्प और ट्रिपल जंप इवेंट की विशेषज्ञ खिलाड़ी मानी जाती हैं। अंजू ने अपना नाम इतिहास में उस समय दर्ज करवा लिया जब साल 2003 में हुए IAAF वर्ल्डकप एथलेटिक्स के फाइनल में पदक जीता जिसके बाद वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला एथलेटिक खिलाड़ी बन गयी थी।

शुरूआती जीवन

19 अप्रैल 1977 को केरला के कोट्टायम के चंगानसरे तालुका के चीरांचिरा गांव में हुआ था। अंजू के पिता के.टी. मारकोजे ने अपने बेटी को एथलेटिक्स के बारे में जानकारी दी। सेंट आंस के स्पोर्ट्स टीचर पी.वी वेल्सी और सीकेएम कोरूथोडे स्कूल के कोच के.पी. थॉमस ने अंजू को एथलेटिक्स की बेसिक जानकारी देने का काम किया।

हर दिन अभ्यास करने के साथ अंजू का इस स्पोर्ट्स में बेहतर होती जा रही थी और उनकी प्रतिभा के बारे में सभी को अंजू के बचपन से पता चल गया था। जब अंजू स्कूल में ही थी, तो उस समय उन्होंने अपना पहला टूर्नामेंट जीता जिसमें 100 मीटर हर्डल दौड़ और रिले रेस के साथ लांग जंप में दूसरे स्थान पर खत्म किया अपने स्कूल में हुए इवेंट में।

निजी जानकारी

अंजू की शादी बॉबी जॉर्ज से हुई और दोनों के 2 बच्चे एरोन जॉर्ज और आंद्रेया जॉर्ज हैं। अंजू के पति बॉबी ने उनकी एथलेटिक्स जर्नी में काफी सहयोग दिया। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 1996 में पी.टी. ऊषा के अंडर में हुए नेशनल कैंप के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे और उस समय बॉबी जॉर्ज ट्रिपल जंप में नेशनल चैंपियन खिलाड़ी बन चुके थे।

साल 1998 में एक दुर्घटना के बाद बॉबी एक फीजियो के साथ कोच बन गए, जिसके बाद साल 2000 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया और कुछ सालों के बाद इस दंपति के 2 बच्चे हुए।

प्रोफेशनल जीवन

स्कूल के दिनों में ही 100 मीटर हर्डल्स रेस मेें जीत हासिल करने के साथ लांग जंप में दूसरे स्थान पर आने के बाद अंजू की प्रतिभा के बारे में सभी को पता चल गया था। इसके बाद हैप्थालन में प्रोफेशनल करियर शुरू तो किया लेकिन जल्द ही अंजू लांग जंप इवेंट में आ गयी।

अवार्ड

  • भारत सरकार की तरफ से साल 2002 में नेशनल अवार्ड कैटेगरी के तहत अर्जुन पुरस्कार मिला।
  • साल 2003-2004 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला।
  • भारत सरकार की तरफ से साल 2004 में देश का चौथा उच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला।

अचीवमेंट

  • नई दिल्ली में हुई साल 1996 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में पदक जीता।
  • बैंगलौर फेडरेशन कप में जहां अंजू ने ट्रिपल जंप इवेंट में नेशनल रिकॉर्ड बनाया तो वहीं नेपाल में साल 1999 में हुए साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स में सिल्वर पदक जीता।
  • बुसान एशियन गेम्स साल 2002 में गोल्ड मेडल जीता।
  • तिरूवनंतपुरम में साल 2001 में हुए नेशनल सर्किट मीट में लांग जंप इवेंट में 6.74 मीटर की दूरी तय करके रिकॉर्ड कायम किया। इसके अलावा लुधियाना में हुए नेशनल गेम्स में ट्रिपल जंप और लांग जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • मैनचेस्टर में हुए साल 2002 के कॉमनवेल्थ गेम्स में अंजू ने लांग जंप इवेंट में 6.49 मीटर की दूरी तय करके कांस्य पदक को अपने नाम पर किया।
  • पेरिस में साल 2003 में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लांग जंप इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • एफ्रो-एशियन गेम्स साल 2003 में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2004 में हुए एथेंस ओलंपिक में क्वालीफाइ किया लेकिन 5 वें स्थान पर खत्म कर सकी।
  • साउथ कोरिया के इंचियोन में साल 2005 में हुई 16 वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला लांग जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • IAAF वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल साल 2005 में 6.75 मीटर की दूरी तय करके गोल्ड मेडल जीता।
  • दोहा में साल 2006 में हुए 15वें एशियन गेम्स में महिला लांग जंप इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • अमान में साल 2007 में हुई 17 वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंजू ने सिल्वर पदक जीता।
  • तीसरी एशियन इंडोर चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता।

निजी जानकारी

  • जन्म – 7 सितम्बर 1983
  • उम्र – 42 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – कोट्टायम, केरला, भारत
  • राशी – मेष
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – कोट्टायम, केरला, भारत
  • स्कूल – सीकेएम कोरुथोडे स्कूल
  • कॉलेज – विमाला कॉलेज, थ्रीसुर, केरला
  • प्रोफेशन – ट्रैक एंड फील्ड
  • इवेंट – ट्रिपल जंप और लांग जंप
  • वैवाहिक स्थिती – शादीशुदा
  • नेटवर्थ – 15 मिलियन डॉलर के आसपास
  • क्वालीफिकेशन – बैचलर डिग्री इन इकॉनमिक्स
  • रिलीजन – क्रिश्चियन
  • हॉबी – ट्रैवलिंग

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 183 सेंटीमीटर (6 फुट)
  • वजन – 66 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – डॉर्क ब्राउन
  • बालों का रंग – ब्लैक

विवाद

साल 2005 तक अंजू अपने करियर में किसी तरह के विवाद में पड़ती हुई नहीं देखी गयी जब उन्हें मोंटे कार्लो में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल जब उन्हें सिल्वर पदक से गोल्ड पदक दिया गया। यह इस कारण हुआ क्योंकि गोल्ड मेडल जीतने वाली रसिया की तात्याना कोत्वो को डोपिंग के कारण अयोग्य करार दे दिया गया था।

लेकिन इसके बाद साल 2016 में अंजू बॉबी जॉर्ज उस समय खबरो में आयी जब उनके उपर केरल के पूर्व स्पोर्ट्स मिनिस्टर ई.पी. जयाराजन ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे, जिसके बाद अंजू के उपर लगे सारे आरोप गलत साबित हुए।

नेटवर्थ

अपने पति के साथ अंजू इस समय चेन्नई कस्टम विभाग में नौकरी कर रही हैं। सरकारी कर्मचारी होने के नाते उनकी एक फिक्स सैलरी है, इसके बावजूद अंजू की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह लगभग 15 मिलियन डॉलर के आसपास है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – @anjubgeorge
  • इंस्टाग्राम – @anjubgeorge
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago