Avneet Kaur Sidhu Biography in Hindi: पंजाब की पहली महिला शूटर खिलाड़ी अवनीत कौर सिद्धू जिन्होंने देश के लिए साल 2008 में बिजिंग ओलंपिक में हिस्सा लिया था। अवनीत ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 100 से अधिक पदकों को अपने नाम पर किया है। अवनीत ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया था और साल 2008 में भारत सरकार की तरफ से अवनीत को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। अवनीत कौर 10 मीटर और 50 मीटर एयर राइफल इवेंट में हिस्सा लेती हैं।
शुरूआती जीवन
कौर की शूटिंग जर्नी की शुरूआत साल 2001 में हुई थी, जब वह दशमेष गर्ल्स कॉलेज में पढ़ रही थी और उन्होंने शुरू में सभी को अपनी प्रतिभा से काफी प्रभावित भी किया। सिर्फ 6 साल के अंदर ही अवनीत ने खुद को स्थापित कर लिया था। मेलबर्न में हुए 18 वें कॉमनवेल्थ गेम्स में अवनीत ने एक गोल्ड और एक सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया।
निजी जीवन
Avneet Kaur Sidhu Biography in Hindi: 30 अक्टूबर 1981 को अवनीत कौर सिद्धू का जन्म पंजाब में हुआ था। अवनीत के पिता का नाम अमृतपाल सिंह सिद्धू है। अवनीत ने भटिंडा के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से अपनी पढ़ाई की है, जिसके बाद साल 2001 में दशमेष गर्ल्स कॉलेज से जब वह कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर डिग्री की पढ़ाई कर रही थी, उस समय उन्होंने शूटिंग करना शुरू किया था।
इसके बाद साल 2005 में पंजाब से आने वाली इस शूटर खिलाड़ी ने इंग्लिश लिटरेचर में एम.ए. की पढ़ाई को पूरा किया। अवनीत ने एयर इंडिया में अस्सिटेंट मैनेजर पद पर भी नौकरी की है। अवनीत की प्रतिभा को देखते हुए पंजाब राज्य सरकार ने उन्हें डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात कर दिया।
प्रोफेशनल जीवन
साल 2008 के ओलंपिक गेम्स में अवनीत कौर 6 वीं एथलीट खिलाड़ी थी, जिन्होंने अपनी जगह को पक्का किया था। क्रोशिया में हुए 49 वें वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अवनीत ने ओलंपिक कोटा के तहत अपनी जगह बनायी थी। दोहा में हुए 15 वें एशियन गेम्स में अवनीत कौर ने कांस्य पदक को अपने नाम पर किया था।
वहीं कुवैत में हुए 11 वें एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भी अवनीत ने कांस्य पदक जीता, इसके अलावा सिडनी में हुए एआईएसएल में भी गोल्ड मेडल जीता। अपने पूरे शूटिंग करियर के दौरान अवनीत ने लगभग 1 दर्जन से अधिक गोल्ड मेडल जीते हैं। अवनीत कौर सिद्धू 12 वर्ल्डकप में देश की तरफ से हिस्सा लिया है। अवनीत ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी राजपाल सिंह से शादी की और दोनों के एक बेटा भी है।
अवार्ड्स
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
अपने शानदार शूटिंग करियर के अलावा अवनीत कौर सिद्धू किसी भी तरह के विवाद में पड़ती हुए नहीं दिखाई दी हैं।
नेटवर्थ
Avneet Kaur Sidhu Biography in Hindi: अवनीत कौर सिद्धू की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो उनकी प्राइमरी इनकम पंजाब पुलिस की पोस्ट के अलावा अपने स्पोर्टिंग करियर से उनकी इनकम होती है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…