Categories: CricketIPLNews

Coronavirus के खतरे को देखते हुए BCCI अब IPL से पहले Sports And Health Ministry से सलाह लेगी

मौजूदा समय में पूरे वर्ल्ड में कोरोना वायरस को लेकर दशहत का माहौल बना हुआ है। चीन के वुहान शहर से शुरु हुए इस वायरस ने अभी तक 80 देशों में लोगो को अपना शिकार बन चुका है। कोरोना की वजह से जहां 3200 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, तो वहीं 95000 से अधिक लोग इस बीमारी की वजह से संक्रमित हो चुके हैं।

भारत भी इन 80 देशों की लिस्ट में शामिल हैं, जहां पर कोरोना वायरस को लेकर मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें देश में अभी तक 30 लोगों को इस वायरस की चपेट में देखा गया है। जिस कारण अभी तक देश में कई स्पोर्ट्स इवेंट को पहले ही रद्द किया जा चुका है या फिर उन्हें आगे बढ़ा दिया गया है।

वहीं क्रिकेट को लेकर बात करी जाए तो भारतीय टीम को 12 मार्च से घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचो की सीरीज खेलनी है, जिसके बाद 29 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन खेला जाएगा, लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए आईपीएल के 13 वें सीजन को समय पर शुरु कराने को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

कुछ दिन पहले ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इस मामले को लेकर बयान दिया था, कि उनकी हालात पर लगातार नजरे बनी हुई हैं और आईपीएल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही शुरु होगा। वहीं गुरुवार को आयी एक खबर के अनुसार बीसीसीआई के कुछ बड़े ऑफीशियल इस समय यूनीयन स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री के संपर्क में है, जिसमें वह आईपीएल को समय पर शुरु कराने को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

बीसीसीआई के तरफ से एक सूत्र ने बयान दिया कि, हम कोरोना वायरस को लेकर एक मीटिंग करेंगे जिसके 2-3 बाद हम इसको लेकर अपना कुछ फैसला दे सकते हैं।

भारत सरकार की तरफ से जो भी दिशानिर्देश आयेंगे बीसीसीआई उसका पालन करेगी

इसके अलावा बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली से जब कोरोना वायरस को लेकर आईपीएल को समय पर शुरु कराने पर खतरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वह समय पर शुरु होगा और बीसीसीआई इससे जुड़ी सभी दिशानिर्देश का पालन करेगी।

वहीं बीसीसीआई के ऑफीशियल ने अपने इस बयान में यह भी साफ किया कि वह भारत सरकार की तरफ से जो भी दिशानिर्देश आयेंगे उसका पूरी तरह से पालन करेगें और हम बाकी लोगों को भी इसकी जानकारी देंगे जो भी आईपीएल में जुडेंगे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago