Categories: Cricket

T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

T20 में सबसे तेज 1000 रन: क्रिकेट का तीसरा फार्मेट टी20 जिसे बल्लेबाजो के मुफीद माना जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसमें बैट्समैन का पहली ही गेंद से बेखौफ होकर खेलना है। टी20 क्रिकेट जब शुरु हुआ था, तो किसी पहले नहीं सोचा था, कि इसमें कोई टीम 20 ओवरों में 200 से ज्यादा का स्कोर भी बना सकती है, लेकिन समय के साथ यह भी होता हुआ दिखाई दिया।

अभी तक हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट को लेकर बात की जाए तो उसमें कई रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हुए देखे गए हैं, जो काफी तेजी के साथ देखने को मिला है। किसी भी बल्लेबाज के लिए टी20 क्रिकेट बेहद दबाव भरा होता है, क्योंकि उसे अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाना होता ताकि टीम में उसकी जगह पक्की रह सके।

जिसके बाद हम आपको अंतरराष्ट्रीय T20 में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – केविन पीटरसन (32 पारियों में)

इंग्लैंड टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज केविन पीटरसन तो क्रिकेट वर्ल्ड में तेजी के साथ रन बनाने के लिए पहचाने जाते थे, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सिर्फ 32 पारियों में 1000 रन बना दिए थे। पीटरसन ने यह कारनामा भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में साल 2011 में हुए टी20 मैच में किया था।


4 – लोकेश राहुल (29 पारियां)

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल जो मौजूदा समय में टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका को भी निभाते हुए नजर आ जाते हैं, उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 1000 रन सिर्फ 29 पारियों में पूरे कर लिए थे। लोकेश राहुल ने यह कारनामा वेस्टइंडीज़ के खिलाफ साल 2019 में हैदराबाद में हुए टी20 मैच के दौरान किया था।


3 – एरोन फिंच (29 पारियां)

ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए वनडे और टी20 में मौजूदा समय में कप्तानी करने वाले विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज एरोन फिंच ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सिर्फ 29 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए थे। एरोन फिंच ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले के दौरान यह कारनामा किया था।

यह भी पढ़े: T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी


2 – विराट कोहली (27 पारियां)

भारतीय कप्तान विराट कोहली जिनका क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में बल्ला बोलता हुए दिखाई दे जाता है, उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 1000 रन सिर्फ 27 पारियों में पूरे कर लिए थे। विराट कोहली ने यह कारनामा साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला स्टेडियम में हुए मुकाबले में ये किया था।


1 – बाबर आजम (26 पारियां)

पाकिस्तान टीम के लिए इस समय वनडे और टी20 में कप्तानी करने वाले युवा बल्लेबाज बाबर आजम अभी तक टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिसमें बाबर ने यह कारनामा सिर्फ 26 पारियों में कर दिया था। बाबर ने साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई के मैदान में हुए टी20 मैच के दौरान यह कारनामा किया था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago