दिल्ली राज्य सरकार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए साफ कर दिया कि आईपीएल के 13 वें सीजन में दिल्ली में होने वाले मैच का आयोजन कोरोना वायरस को देखते हुए नहीं किया जाएगा। कर्नाटका और महाराष्ट्रा के बाद अब दिल्ली तीसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां पर आईपीएल के मैच आयोजित कराने को राज्य सरकार ने साफ तौर पर मना कर दिया है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोरोना वायरस को जहां महामारी का एक रुप बताया तो वहीं कहा कि हम इंडियन प्रीमियर लीग के मैच इस हालात में आयोजित करने की मंजूरी नहीं दे सकते हैं, इसके अलावा राज्य में किसी भी तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटी, सेमीनार और कॉंफ्रेंस का आयोजन अभी नहीं किया जाएगा।
यदि इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन का कार्यक्रम देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ घर पर खेलना था। वहीं आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच 29 मार्च से शुरु होगा जिसका पहला मैच मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है।
विदेशी खिलाड़ियों को लेकर भी संदेह की स्थिती
वहीं भारत सरकार ने 12 मार्च को अपनी तरफ से एक सलाह जारी करते हुए आईपीएल 2020 को लेकर कहा था, कि हम इस इवेंट को कराने से नहीं रोकेंगे लेकिन किसी भी तरह की पब्लिक गैदरिंग के लिए हम अनुमति नहीं हे सकते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 15 अप्रैल तक भारत आने वाले सभी विदेशी नागरिकों के वीजा को भी रद्द कर दिया है।
जिसके बाद यदि बीसीसीआई को आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों को खिलाना है, तो उन्हें केंद्र सरकार से विशेष अनुमति लेनी होगी जिसके बाद ही सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम से खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं मुम्बई में खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के बाकी बचे मैचो को भी कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
14 मार्च को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग पर सभी की नजरे टिकी हुई हैं, जिसके बाद ही यह फैसला हो सकेगा कि यह सीजन बिना दर्शकों के कराया जाएगा या फिर से इसे आगे बढ़ाने का फैसला हो सकता है। जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों के मालिकों को भी अब इस मीटिंग में बुलाने का फैसला किया गया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…