Categories: CricketIPLNews

RCB के इस विदेशी खिलाड़ी में दिखे Coronavirus के लक्षण

ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन जिन्हें गले में कुछ तकलीफ होने के बाद कोरोना वायरस के लक्षण को देखते हुए उसका टेस्ट गुरुवार देर रात कराया गया है। केन रिचर्डसन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही घरेलू वनडे सीरीज में टीम के साथ आगे के मैचो में नहीं जायेंगे। अभी रिचर्डसन की पूरी मेडिकल रिपोर्ट का आना बाकी है।

कुछ समय पहले ही ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका के दौरे पर खेली गयी टी20 और वनडे सीरीज में केन रिचर्डसन ने टीम में वापसी की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने केन को लेकर अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा कि केन शुक्रवार को होने वाले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जिसके बाद टीम में सीन एबॉट को शामिल उनकी जगह पर शामिल कर लिया गया है।

हमारी मेडिकल टीम इस मामले को पूरी तरह से देख रही है, लेकिन हमें सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देश का भी पालन करना है, जिसमें केन को बाकी टीम से हमकों दूर रखना होगा और यदि वह पूरी तरह से ठीक पाये जाते हैं, तो 14 दिन के बाद फिर से टीम के साथ जुड़ जायेंगे। एक बार हमें पूरी रिपोर्ट मिल जाए तो उसके बाद हम केन को लेकर कोई फैसला करेंगे।

महिला टीम का दौरा भी रद्द हुआ

इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौर रद्द कर दिया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जाने वाली 3 मैचो वनडे सीरीज में कोई भी दर्शक मैदान में मैच देखने के लिए नहीं आयेंगे। क्योंकि इससे पहले हुए महिला टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच को देखने आये एक फैन को बाद में कोरोना वायरस की वजह से भर्ती कराया गया है।

3 मैच की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है, जहां पर उसे टी20 मैच की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच 24 मार्च को खेला जाएगा जो अभी फिलहाल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेली जाएगी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago