ग्लैन मैक्ग्रा की नजर में मौजूदा समय में ये 3 गेंदबाज हैं, सबसे ज्यादा खतरनाक

Bumrah And Shami Is One Of The Most Exciting Bowling Combinations Jason Gillespie

ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा जो वर्ल्ड क्रिकेट महानत बॉलर्स में से एक माने जाते हैं। पिछले कुछ सालों से हम लगातार यह देख रहे हैं, कि मौजूदा समय में कौन सा गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे शानदार है, जिसको लेकर अब मैक्ग्रा ने अपनी राय रखी है।

50 साल के ग्लैन मैक्ग्रा को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अपने समय में बल्लेबाजो के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं होते थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने मैक्ग्रा महान खिलाड़ियों में से एक थे। साल 2007 में मैक्ग्रा ने अपने 14 साल लम्बे क्रिकेटिंग करियर को विराम दिया और उस समय तक वह सभी फार्मेट में मिलाकर कुल 941 विकेट हासिल कर चुके थे।

वैसे तो मैक्ग्रा के नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन एक अनोखा रिकॉर्ड जो किसी और खिलाड़ी के नाम पर नहीं दर्ज है, वह यह कि मैक्ग्रा ने अपने आखिरी वनडे, टेस्ट और टी20 मैच की आखिरी गेंद पर विकेट हासिल किया है। टेस्ट क्रिकेट में अभी भी मैक्ग्रा के नाम पर सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड कायम है।

ग्लैन मैक्ग्रा ने इन तेज गेंदबाजो को बताया सबसे शानदार

Mohammed Shami

8 फरवरी 2020 को 50 साल के हुए ग्लैन मैक्ग्रा से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि मौजूदा समय में वह किन तीन बॉलर्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा खतरनाक मानते हैं, जिसके बाद मैक्ग्रा ने अपने जवाब में दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा, भारत के जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस का नाम लिया इसके अलावा उन्होंने नील वैगनर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया।

कगिसो रबाडा जहां दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों ही फार्मेट में प्रमुख गेंदबाज की भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं, तो वहीं पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे इसके अलावा जसप्रीत बुमराह लगातार विपक्षी बल्लेबाजो के लिए एक बड़ी परेशानी के तौर पर साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply