Highest team totals in IPL : इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसको लेकर खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में होगी और इस बार कई टीमों में बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। ट्रांसफर विंडो और खिलाड़ियों को रिलीज़ करने की आखिरी तारिख खत्म होने के बाद कुछ टीमों ने बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

ताकि वह 13 वें सीज़न के लिए एक मजबूत टीम बना सके जिससे टीम सीज़न में बेहतर प्रदर्शन कर सके। वहीं हम आपको आईपीएल के 13 वें सीज़न के शुरू होने से पहले अभी तक के आईपीएल इतिहास में बनने वाले टॉप 10 सबसे अधिक स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें इस लिस्ट में बिना किसी संदेह के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम टॉप पर है।

आईपीएल के एक मैच में सबसे अधिक स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी की टीम ने साल 2013 के सीज़न में अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में पुणे वारियर्स के खिलाफ 20 ओवरो में 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाया था, वहीं दूसरा सर्वाधिक स्कोर भी आरसीबी के ही नाम है, जो उन्होंने साल 2016 के आईपीएल सीज़न में गुजरात लायंस के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया था। जिसमें आरसीबी की टीम ने 20 ओवरो में 3 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाये थे।

आगामी सीज़न में भी हमें टीमों की तरफ से बड़े स्कोर बनते हुए दिख सकते हैं, क्योंकि पिच भी बल्लेबाज़ो के मुफीद टी20 क्रिकेट में बनायी जाती हैं, जिससे फैंस को भी काफी मज़ा आता है।

यहां देखिए आईपीएल इतिहास के टॉप 10 स्कोर | Highest Team Totals in IPL History

टीम स्कोर रन रेट विपक्षी टीम मैदान मैच का दिन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 263/5 13.15 पुणे वारियर्स बैंगलुरू 23-अप्रैल-2013
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 248/3 12.4 गुजरात लायंस बैंगलुरू 14-मई-2016
चेन्नई सुपर किंग्स 246/5 12.3 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई 3-अप्रैल-2010
कोलकाता नाइट राइडर्स 245/6 12.25 किंग्स इलेवन पंजाब इंदौर 12-मई-2018
चेन्नई सुपर किंग्स 240/5 12 किंग्स इलेवन पंजाब मोहाली 19-अप्रैल-2008
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 235/1 11.75 मुम्बई इंडियंस मुम्बई 10-मई-2015
किंग्स इलेवन पंजाब 232/2 11.6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर धर्मशाला 17-मई-2011
कोलकाता नाइट राइजर्स 232/2 11.6 मुम्बई इंडियंस कोलकाता 28-अप्रैल-2019
दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स 231/4 11.55 किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली 23-अप्रैल-2011
किंग्स इलेवन पंजाब 231/4 11.55 चेन्नई सुपर किंग्स कटक 7-मई-2014

 

आखिरी अपडेट – 18 नवंबर 2019 तक

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago