IPL Fantasy League Kaise Khele: इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं और साल 2020 में क्रिकेट के इस सबसे बड़े त्यौहार में से एक आईपीएल का 13 वां सीज़न खेला जाएगा। क्रिकेट जगत में लगभग हर देश में टी20 लीग अब खेली जाने लगी हैं, लेकिन आईपीएल को उन सबमें से सबसे बेतहर माना जाता है और इसी कारण आईसीसी ने भी अपने वार्षिक कलैंडर में इस लीग को जगह दी हुई है।

आईपीएल के मैचो को देखने में काफी रोमांच आता है और इसी कारण देश में जहां क्रिकेट को सभी काफी पसंद करते हैं, वहां पर आईपीएल का सफल होना लाजिमी था जिसमें एक कारण विश्व क्रिकेट दिग्गज़ खिलाड़ियों का इसमें शामिल भी होना है। आईपीएल में फैंस जहां कई तरीके से इसमें खुद को जोड़ सकते हैं, उसी में आईपीएल फैंटसी लीग भी फैंस को उनकी समझ को परखने का मौका देती है।

जिसमें पिछले 12 सीज़न में फैंस लगातार IPL Fantasy League में हिस्सा लेते आ रहे हैं और आखिर में जीतने पर उन्हें बड़ा इनाम भी मिलता है, जो बाकी फैंस को भी हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, कि आखिर आईपीएल फैंटसी लीग में बाकी के फैंस किस तरह से हिस्सा ले सकते हैं।

 

सबसे पहले अपनी टीम बनायें | IPL Fantasy League me Team Kaise Banaye

किसी भी फैंटसी लीग में हिस्सा लेने के लिए फैंस को सबसे पहले अपनी एक टीम बनानी होती है, जिसमें 11 खिलाड़ी शामिल करने होते हैं। आईपीएल की फैंटसी लीग में भी ऐसा ही और इसमें आपको उस सीज़न में खेलने वाले खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी अंतिम एकादश बनानी होती है।

इस टीम में आपको भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल करने होते हैं, इसके अलावा बल्लेबाज़, गेंदबाज़ और ऑलराउंडर को भी तय करना होता वहीं इस फैंटसी लीग में एक और पैरामीटर हैं, उस खिलाड़ी को शामिल करना होता है, जो अभी तक किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में ना खेला हो।

 

इस तरह से बनानी होगी टीम:

  • बल्लेबाज – 4 से 5
  • ऑलराउंडर – 1 से 4
  • विकेटकीपर – 1
  • गेंदबाज़ – 2 से 5

 

टीम बनाते समय इन बातों का ध्यान रखे:

  • किसी भी आईपीएल फैंटसी टीम में 4 से अधिक विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं हो सकते हैं।
  • एक आईपीएल फैंटसी टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी होना चाहिए।
  • आईपीएल की फैंटसी टीम में 6 या उससे अधिक एक तरह के खिलाड़ी नहीं होने चाहिए।

 

पॉवर प्ले खिलाड़ी का चयन करना | IPL Fantasy League

फैंटसी टीम बन जाने के बाद फैन को अपनी अंतिम एकादश से किसी एक खिलाड़ी पॉवर प्ले खिलाड़ी चुनना होता है, जिसमें उस फैन के पास यह विचार करने का मौका होता है, कि कौन सा खिलाड़ी पूरे सीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, वह उसे अपनी टीम के पॉवर प्ले खिलाड़ी के तौर पर चुन सकता है।

पॉवर प्ले को किसी मैच के शुरु होने से पहले फैन बदल सकता है, जिससे वह उस मैच में खेलने वाली अपनी फैंटसी टीम में शामिल किसी एक खिलाड़ी को पॉवर प्ले खिलाड़ी तय कर सकता है, लेकिन ऐसा उस मैच के शुरु होने से पहले करना होगा।

 यह भी पढ़े: My 11 Circle APK Download | माई11 सर्किल एपीके को डाउनलोड

 

सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी का नियम | IPL Fantasy League ke Niyam

आईपीएल फैंटसी टीम में किसी भी एक फैन को अपनी टीम में पहले लीग मैच से लेकर आखिरी लीग मैच तक 75 बार बदलाव करने का मौका मिलता है, जिसे इस Fantasy League में सब्स्टीट्यूट का नियम दिया गया है। इस नियम का लाभ उठाने के लिए मैच के ही पहले बदलाव करना होगा।

वहीं पहले क्वालीफायर से लेकर फाइनल मैच तक किसी भी फैन को अपनी IPL Fantasy League में 10 बदलाव करने का मौका मिलता है, जो भी इस नियम के अंतर्गत होता है और ये नियम भी मैच शुरु होने से पहले तक ही लागू होंगे मैच के शुरु होने के बाद किसी भी फैन को अपनी टीम में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा।

 

दूसरी पारी का कंट्रोल प्लेयर:

IPL Fantasy League में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है, जिसमें किसी भी फैन को दूसरी पारी में भी एक कंट्रोल प्लेयर चुनने का मौका मिलता हैं। यह नियर पॉवर प्ले खिलाड़ी के तौर पर काम करता है। इसके बाद सीजन के 20 वें लीग मैच से लेकर आखिरी लीग मैच तक किसी भी फैन को मैच के दौरान 3 मल्टीप्लेयर चुनने का मौका मिलता हैं।

 

किस तरह बनायें आईपीएल फैंटसी लीग में टीम | IPL Fantasy League Kaise Khele

1 – अधिक से अधिक ऑलराउंडर खिलाड़ियों को शामिल करे-

किसी भी टी20 मैच में खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी सबसे अधिक महत्तवपूर्ण होते हैं, क्योंकि वह गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा सकते हैं और इसी कारण फैंटसी टीम में भी इन खिलाड़ियों को प्रमुखता से शामिल करना चाहिए। शेन वॉट्सन और सुनील नारायण जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी जो पारी की शुरुआत करने से लेकर गेंदबाज़ी की शुरुआत करते हैं, वह अधिक अंक दिला सकते हैं।

2 – अच्छे बल्लेबाज़ो को शामिल करें-

अब बात करते हैं, Fantasy  टीम में बल्लेबाज़ो को शामिल करने को लेकर तो हमें ऐसे खिलाड़ियों को चुनना होगा जो अधिकतर मैच अपनी टीम के लिए खेल रहे हों और उनका पिछला आईपीएल रिकॉर्ड भी शानदार रहा हो, इसमें आप रोहित शर्मा, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी सरीखे खिलाड़ियों का चुनाव कर सकते हैं।

3 – गेंदबाज़ ऐसा हो जो बल्लेबाज़ी भी कर सके-

इसके बाद अपनी फैंटसी टीम में ऐसे गेंदबाज़ का चुनाव करना चाहिए जो बल्लेबाज़ी का मौका मिलने पर उसमें भी अच्छा प्रदर्शन कर सके, जैसा कि हमने देखा है, कि आईपीएल में खेलने वाले कुछ गेंदबाज़ निचले क्रम में तेज़ी के साथ रन बनाने की भी क्षमता भी रखते हैं।

4 – अनकैप्ड खिलाड़ी का ऐसे करे चुनाव-

किसी भी IPL Fantasy League में अपनी एकादश में एक अनकैप्ड खिलाड़ी को भी चुनना होता है, जिसको लेकर चयन करने से पहले उस खिलाड़ी के घरेलू टूर्नामेंट में प्रदर्शन को देखा जा सकता है, जिसके बाद बेहतर तरीके से चुनाव किया जा सकता है।

5 – फिनिश करने वाले खिलाड़ियों को अधिक शामिल करे-

किसी गेंदबाज़ के लिए एक विकेट आम तौर पर विकेट की ही तरह होता है, जिसके बाद आपको अपनी IPL Fantasy League मे ऐसे खिलाड़ी को भी चुनना चाहिए जो अंतिम के ओवरो में तेज़ी के साथ रन बना सके वहीं ऐसा गेंदबाज़ भी हो जो अंतिम ओवर में विकेट हासिल करने की काबिलियत रखता हो इससे फैंटसी टीम में फैन को अधिक अंक बटोरने का मौका मिलता है।

यह भी पढ़े: Dream11 क्या है और कैसे खेले

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago