IPL 2020 Captains: इंडियन प्रीमियर लीग का 13 का वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसको लेकर सभी 8 फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी तैयारियां करना शुरु कर दिया है, इसके अलावा 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी प्रक्रिया के बाद जहां यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस टीम में कौन से खिलाड़ी IPL के आने वाले सीज़न में हिस्सा रहने वाले हैं, वहीं सभी टीमों के लिए एक सबसे बड़ा सिरदर्द अपनी टीम के कप्तान का ऐलान करना होता है, जो पूरी सीज़न में टीम के लिए शानदार फैसले ले सके।
वैसे अधिकतर टीमों ने अपने आईपीएल के 13 वें सीज़न के लिए अपने कप्तान के नाम को लेकर जहां पहले ही तस्वीर साफ कर दी है, तो कुछ को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन नीलामी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद वह भी साफ होना लाजिमी हैं। IPL में किसी भी टीम के लिए अपने कप्तान का फैसला करना बेहद मुश्किल काम होता है, क्योंकि हमने कुछ सीज़न में ऐसा भी देखा है, कि जब टीम सीज़न के बीच में अच्छा नहीं खेल पा रही होती है, तो कप्तान को बदल भी दिया जाता है।
IPL के 13 वें सीज़न को लेकर हम बात करने जा रहे हैं, सभी 8 टीमों में कौन से खिलाड़ी नेतृत्व कर रहे हैं। जिसमें कुछ ऐसे कप्तान शामिल हैं, जिनका IPL में अविश्वनीय रिकॉर्ड हैं, तो कुछ के हाथ में अधिक सफलता नहीं लगी है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम के कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं।
1 – चेन्नई सुपर किंग्स – महेंद्र सिंह धोनी
आईपीएल के पहले सीज़न से लेकर अभी तक महेंद्र सिंह धोनी की ही कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में अपने मैच खेले हैं, धोनी की कप्तानी में टीम ने हर सीज़न के प्लेऑफ में जगह बनाने के साथ 3 बार खिताब पर भी अपना कब्जा किया है। धोनी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को एक सफल कप्तान के तौर पर साबित कर चुके हैं, जिसके बाद विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग में भी धोनी ने खुद को साबित किया है।
धोनी का कप्तान के तौर पर आईपीएल में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने कप्तान के तौर पर 174 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने टीम को 104 में जीत दिलाई है, जबकि 69 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
2 – मुम्बई इंडियंस – रोहित शर्मा
IPL 2020 Captains: मुम्बई इंडियंस को IPL की सबसे सफल टीम में से एक माना जाता है, जिसका एक बड़ा कारण टीम ने 12 आईपीएल सीज़न में खेलते हुए 4 में जीत हासिल की है और इसका सबसे बड़ा कारण टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने शानदार खेल दिखाया है। रोहित जहां एक शानदार बल्लेबाज़ हैं, वहीं कप्तान के तौर पर भी वह सफल साबित हुए।
रोहित की IPL में कप्तानी के रिकॉर्ड को लेकर बात करी जाए तो उन्होंने 103 मैच कप्तान के तौर पर खेले हैं, जिसमें टीम ने 62 मैचो में जीत हासिल की है, जबकि 41 में हार का सामना करना पड़ा है।
3 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए कप्तानी करने वाले विराट कोहली अभी तक एक भी बार टीम को अपनी कप्तानी में खिताब नहीं जितवा सके हैं। टीम में एक से एक शानदार खिलाड़ी होने के बावजूद भी आरसीबी एकजुट होकर किसी पूरे सीज़न में नहीं खेल सकी।
विराट कोहली की IPL में कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 110 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 50 में ही टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि 56 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
4 – सनराइजर्स हैदराबाद – डेविड वार्नर
IPL 2020 Captains: साल 2013 से आईपीएल में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए IPL 2020 में कप्तानी एकबार फिर से डेविड वार्नर के कंधो पर सौंपी गयी है, जहां 12 वें सीजन में टीम केन विलियमसन की कप्तानी में खेलती हुई नजर आयी थी, तो वहीं फिर से सनराइजर्स को उसको पहला आईपीएल खिताब जिताने वाले डेविड वार्नर टीम के कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी निभायेंगे।
डेविड वार्नर IPL में अभी तक 47 मैचो में कप्तानी कर चुके है, जिसमें टीम को 26 में जीत हासिल हुई है, तो वहीं 21 में हार का सामना करना पड़ा है।
5 – कोलकाता नाइट राइडर्स – दिनेश कार्तिक
गौतम गंभीर के कोलकाता नाइट राइडर्स से जाने के बाद उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया था, लेकिन कार्तिक टीम को उस स्तर पर फिर ले जाने में अभी तक सफल नहीं हो सके हैं, इसके बाद IPL 2020 के लिए केकेआर टीम का भरोसा उनपर कायम हैं। आईपीएल के 12 वें सीज़न में कार्तिक की कप्तानी में केकेआर ने 5 पायदान पर खत्म किया था।
दिनेश कार्तिक का IPL में एक कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 37 मैचो में कप्तानी करते हुए टीम को 18 में जीत दिलाई है, जबकि 19 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
6 – राजस्थान रॉयल्स – स्टीव स्मिथ
IPL 2020 Captains: आईपीएल के पहले सीज़न में शानदार खेल दिखाते हुए शेन वार्न की कप्तानी में ट्राफी को अपने नाम पर करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम उसके बाद अभी तक अपने उस प्रदर्शन को फिर से दोहरा नहीं सकी है। IPL के 12 सीज़न में पहले टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के कंधो पर थी, लेकिन टीम के बेहतर प्रदर्शन ना करने पर सीज़न के बीच में ही स्टीव स्मिथ को टीम ने अपना नया कप्तान बना दिया था, जिसके बाद यह भी तय हो चुका है, कि स्मिथ IPL 2020 में भी टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आयेंगे।
स्टीव स्मिथ का एक कप्तान के तौर पर आईपीएल में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 28 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 19 मैचो में जीत मिली जबकि 8 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।
7 – दिल्ली कैपिटल्स – श्रेयस अय्यर
दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से आईपीएल के पहले सीज़न में खेलने वाली टीम दिल्ली ने IPL के 11 वें सीज़न में टीम ने नाम बदलने के साथ उस सीज़न में गौतम गंभीर को नया कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन गंभीर की कप्तानी में टीम बेहतर खेल नहीं दिखा पा रही थी, जिसके बाद सीजन के बीच में ही श्रेयस अय्यर को नया कप्तान चुना गया।
इसके बाद अय्यर को IPL के 12 वें सीज़न में पूरा एक कप्तान के तौर पर खेलने का मौका मिला और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कई सीज़न के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह बनायी थी। श्रेयस अय्यर का आईपीएल में एक कप्तान के तौर पर यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो 24 मैच में टीम को 14 में जीत हासिल हुई है, जबकि 10 में हार का सामना करना पड़ा है।
8 – किंग्स इलेवन पंजाब – लोकेश राहुल
IPL 2020 Captains: IPL के 11 वें सीज़न में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने रविचंद्रन अश्विन को टीम का अपना नया कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन वह अगले 2 सीज़न में उस तरह के परिणाम नहीं दे सके जिसकी उनसे एक कप्तान के तौर पर उम्मीद की गयी थी। जिसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने IPL 2020 में जहां अश्विन को ट्रेडिंग विंडो के तहत दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दे दिया तो आईपीएल 2020 के ऑक्शन के खत्म होने के बाद टीम ने नये सीज़न के लिए अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी लोकेश राहुल को टीम का नया कप्तान बनाया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…