IN-A vs SA-A Dream11 Prediction, Playing11 & Livescore: 2nd Test
इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेली जा रही 2 मैचो की अनऑफीशियल चार दिन के टेस्ट मैच का दूसरा मैच मैसूर में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने दूसरे मैच के लिए एक अलग टीम का चयन किया है, जिसकी कप्तानी भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धीमान साहा करेंगे। इंडिया ए की टीम ने इस सीरीज़ के पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करके 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है और उसकी नजर अब दूसरे मैच में भी जीत हासिल करके सीरीज़ को 2-0 से खत्म करने पर होगी।

पिच रिपोर्ट | IN-A vs SA-A 2nd Test Pitch Report
दोनों ही टीमों के बीच में इस सीरीज़ का दूसरा मैच मैसूर के श्रीकांतदत्ता नरसिम्हा राज़ा वादियार ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैदान पर कुछ समय पहले ही कर्नाटका प्रीमियर लीग के मैच भी खेले गए थे और उसमें बल्लेबाज़ो ने काफी रन बनाये थे, जिसके बाद यह साफ तौर पर समझा जा सकता है, कि यहां की पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी अच्छी है, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज़ी भी हावी होते हुए दिखेंगे।

मैच डिटेल्स | IN-A vs SA-A 2nd Test Match Details
इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच में सीरीज़ का दूसरा मैच 17 सितम्बर की सुबह को 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण किसी नेटवर्क पर नहीं किया जाएगा।

स्कॉवड | IN-A vs SA-A 2nd Test Squad

इंडिया ए (India-A):
प्रियंक पांचाल, अभिमन्यू ईश्वरन, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, करूण नायर, विजय शंकर, कृष्णप्पा गौतम, शिवम दूबे, रिद्धीमान साहा (कप्तान), कुलदीप यादव, शहबाज़ नदीम, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

साउथ अफ्रीका ए (South Africa-A):
एडिन मार्करम (कप्तान), तांबे बुवामा, थेनिस डी ब्रुयन, बेरून हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, पीटर मलान, एडवर्ड मूरे, विआन मल्डर, सेनुरन मुथुसैमी, एनरिच नार्ट्ज, डेन पीडिएट, रूडी सेकंड, लूथो सिम्पला, खाया जोंडो, जूबेर हमजा।

संभावित प्लेइंग इलेवन | IN-A vs SA-A 2nd Test Squad

इंडिया ए (India-A):
प्रियंक पांचाल, अभिमन्यू ईश्वरन, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, करूण नायर, विजय शंकर, रिद्धीमान साहा (कप्तान, विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शहबाज़ नदीम, उमेश यादव, आवेश खान।

साउथ अफ्रीका ए (South Africa-A):
एडिन मार्करम (कप्तान), तांबे बुवामा, थेनिस डी ब्रुएन, पीटर मलान, खाया जोंडो, विआन मल्डर, हेनरिक क्लासेंन (विकेटकीपर), लुंगी एनगीडी, डेन पीडिएट, सेनुरोन मुथुसैमी, जुबेर हमजा।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | IN-A vs SA-A Best Players

इंडिया ए (India-A):
करूण नायर- नायर इस समय शानदार फार्म में चल रहे हैं और दिलीप ट्रॉफी में नायर ने 124.66 के शानदार औसत से 374 रन बनाये थे, जिसमें एक शतक के साथ 2 पारियों में 90 से अधिक का स्कोर था।

अभिमन्यू ईश्वरन- ईश्वरन का घरेलू क्रिकेट में इस समय नाम काफी उपर चल रहा है और दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में जिस तरीके से इस खिलाड़ी ने 153 रनों की पारी खेली थी उससे इनकी प्रतिभा का साफ तौर पर अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

साउथ अफ्रीका ए (South Africa):
एडिन मार्करम- मार्करम अफ्रीका टीम के काफी महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले मैच में वह बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए थे। मार्करम ने अफ्रीका के लिए टेस्ट मैचो में 43.80 के शानदार औसत से 1358 रन बनायें हैं।

लुंगी एन्गीडी- एन्गीडी साउथ अफ्रीका टीम के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ हैं और पहले मैच में एन्गीडी ने 5 विकेट हासिल किए थे, जिसमें पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे।

संभावित ड्रीम इलेवन टीम | IN-A vs SA-A Dream11 Team Prediction 2nd Test Squad

विकेटकीपर

  • हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज़

  • एडिन मार्करम (उपकप्तान)
  • शुभमन गिल
  • करूण नायर (कप्तान)
  • अभिमन्यू ईश्वरन

ऑलराउंडर्स

  • एम. जानेसन

गेंदबाज़

  • शहबाज़ नदीम
  • डेन पीडिएट
  • लुंगी एन्गीडी
  • कुलदीप यादव
  • उमेश यादव
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago