BN-Y vs IN-Y Dream11 Prediction, Playing 11 & Livescore: Asia Cup Final
इंडिया यूथ और बांग्लादेश यूथ के बीच में एशिया कप अंडर19 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण धुल गए थे, जिसके बाद ग्रुप ए में इंडिया ए के पहले स्थान पर और ग्रुप बी में बांग्लादेश के पहले स्थान पर खत्म करने की वजह से दोनों ही टीमों को फाइनल में खेलने का मौका मिला।

ग्रुप ए के लीग मैचो में इंडिया ए ने कुवैत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी, तो वहीं बांग्लादेश की टीम ने ग्रुप बी में नेपाल, यूएई और श्रीलंका के खिलाफ अपने लीग स्टेज़ के मैच जीते थे। दोनों ही टीमें इससे पहले इंग्लैंड में हुई त्रिकोणीय सीरीज़ के फाइनल में भी भिड़ चुकी हैं, जिसमें इंडिया यूथ की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। बारिश की आशंका फाइनल मैच को लेकर भी बनी हुई है, लेकिन कम से कम 20 ओवर का मैच कराया जा सकता है।

पिच रिपोर्ट | BN-Y vs IN-Y Pitch Report
एशिया कप अंडर19 का फाइनल मैच कोलम्बो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पिच की बात करे तो लीग स्टेज़ में यहां पर 2 मैच खेले गए थे, जिसमें काफी कम स्कोर देखने को मिला था। इंडिया यूथ और बांग्लादेश यूथ की टीम इस मैदान पर पहला मैच खेलेंगी और दोनों की बल्लेबाज़ी काफी मजबूत है, जिससे बड़ा स्कोर बनते हुए देखा जा सकता है और बारिश मैच की दूसरी पारी में अपना खलल डाल सकती है।
औसत पहली पारी का स्कोर – 235 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड (एशिया कप 2019 में) – जीत 2, हार 0

मैच डिटेल्स  | BN-Y vs IN-Y  Match Details 
इंडिया यूथ और बांग्लादेश यूथ के बीत खेला जाने वाला एशिया कप अंडर 19 का फाइनल मैच 14 सितम्बर की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण किसी भी नेटवर्क पर नहीं किया जाएगा।

आमना-सामना (2019 में) | Head to Head
बांग्लादेश यूथ – 1
इंडिया यूथ – 2

स्कॉवड | BN-Y vs IN-Y Squad

इंडिया यूथ (India- Y)
ध्रुव चंद जुरैल (कप्तान, विकेटकीपर), सुवेद पार्कर, तिलक वर्मा, नेहाल वादेरा, अर्जुन आजाद, शाशवत रावत, वरूण लावंडे, सलिल अरोरा, करन लाल, अथर्व अंकोलेकर, पकंज यादव, आकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, पूर्णांक त्यागी, विद्याधर पाटिल।

बांग्लादेश यूथ (Bangladesh- Y)
तंजीद हसन, महमूदुल हसन जॉय, अकबर अली (कप्तान, विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, तोविद हरिदोए, शहादत हुसैन, मृत्युंजॉय चौधरी, रकीबल हसन, शौरीफल इस्लाम, शमीम हुसैन, अशरफुल इस्लाम, अनिक सरकार शातु, तंजीम हसन शाकिब, मिनाहजुर रहमान, शाहीन अलम।

संभावित प्लेइंग इलेवन | BN-Y vs IN-Y Probable Playing 11

इंडिया यूथ (India- Y)
अर्जुन आजाद, ध्रुव जुरैल (कप्तान), शाशवत रावत, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, पूर्णांक त्यागी, सलिल अरोरा (विकेटकीपर), आकाश सिंह, करन लाल, सुशांत मिश्रा, वरूण लावंडे।

बांग्लादेश यूथ (Bangladesh- Y)
तंजीद हसन, महमूदुल हसन जॉय, अकबर अली (कप्तान, विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, तोविद हरिदोए, शहादत हुसैन, मृत्युंजॉय चौधरी, रकीबल हसन, शोरिफुल इस्लाम, शमीम हुसैन, अशरफुल इस्लाम।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | BN-Y vs IN-Y  Best Players

इंडिया यूथ (India- Y)
अर्जुन आजाद- आजाद ने अभी तक इस एशिया कप अंडर19 में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 3 पारियों में 101 के औसत से 202 रन बनायें हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 121 रनों की पारी भी शामिल है।

तिलक वर्मा- तिलक वर्मा ने भी पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, जिसके बाद टीम को उनसे फाइनल मैच में भी एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इंग्लैंड में खेली गयी त्रिकोणीय सीरीज़ से तिलक लगातार शानदार फार्म में चल रहे हैं।

सुशांत मिश्रा- मिश्रा ने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में अपने 50 विकेट पूरे किए थे। इसके अलावा इंग्लैंड में हुई त्रिकोणीय सीरीज़ में भी मिश्रा ने सबसे अधिक 11 विकेट हासिल किए थे।

बांग्लादेश यूथ (Bangladesh- Y)
एम. हसन जॉय- हसन जॉय ने इस एशिया कप अंडर19 में अभी तक 3 पारियों में 64.33 के औसत से 193 रन बनायें हैं, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ लीग स्टेज के मैच में 121 रनों की पारी भी शामिल हैं।

तोविद हरिदोए- हरिदोए ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 42.6 के औसत से 128 रन बनायें हैं, इसमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। साथ ही यह खिलाड़ी गेंदबाज़ी का विकल्प भी देता है, जिस कारण हरिदोए टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

संभावित ड्रीम इलेवन टीम | BN-Y vs IN-Y Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर

  • ध्रुव चंद जुरैल

बल्लेबाज़

  • हसन जॉय
  • अर्जुन आजाद (कप्तान)
  • तिलक वर्मा
  • टी. हसन

ऑलराउंडर्स

  • टी. हरिदोए
  • एस. हसन
  • ए. अंकोलेकर (उपकप्तान)

गेंदबाज़

  • आर. हसन
  • सुशांत मिश्रा
  • टी. हसन
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago