Categories: CricketIPL

आईपीएल 2020: यह 7 खिलाड़ी इस सीज़न बन सकते हैं पांच हजारी

IPL 2020: आईपीएल में हमेशा से ही रन बनाने की होड़ लगी रहती है. ऐसे में 5 खिलाड़ी हैं जो काफी करीब है 5000 रन बनाने के. मगर यह बताने से पहले मैं आपको बताता हूं की किन-किन खिलाड़ियों ने आईपीएल इतिहास में 5000 रन पूरे कर लिए हैं. 

सुरेश रैना और विराट कोहली यह दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम आईपीएल इतिहास में 5000 रन हैं. और दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष के आईपीएल सीज़न में ही यह कीर्तिमान अपने नाम किया था. आपको बता दे कि, सुरेश रैना आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं तो वहीं विराट कोहली दूसरे.

सुरेश रैना ने 193 मैचों की 189 पारियों में 5368 रन बनाए हैं जिसमें 33.34 की औसत से 38 अर्धशतक व 1 शतक शामिल है. व विराट कोहली ने 177 मैचों की 169 पारियों में 5412 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक व 36 अर्धशतक शामिल हैं. 

IPL 2020: यह खिलाड़ी बन सकते हैं 5 हज़ारी

इस लिस्ट में 7 ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगले वर्ष यानि 2020 में खेले जाने वाले IPL सीजन में 5 हजारी बन सकते हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल के अपने 188 मैचों की 183 पारियों में 4898 रन बनाए हैं जोकि 5000 बनने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे आगे चल रहे हैं. और जैसी उनकी फॉर्म चल रही है उसे देखकर तो यही लगता है कि वह तीसरे खिलाड़ी व तीसरे भारतीय भी होगें जो इस कीर्तिमान को हासिल करेंगे.

गैर भारतीय यानि विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर हैं जो पांच हजारी बनने के काफी करीब हैं अगर वह ऐसा कर पाए थे वह पहले विदेशी खिलाड़ी होंगे जो ऐसे करेंगे. वॉर्नर के नाम 126 मैचों में 4706 रन 43.17 की औसत से हैं.

खिलाड़ी मैच पारी रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट
रोहित शर्मा 188 183 4898 109* 31.6 130.82
डेविड वॉर्नर 126 126 4706 126 43.17 142.39
शिखर धवन 159 158 4579 97* 33.42 124.8
क्रिस गेल 125 124 4484 175* 41.13 151.02
महेंद्र सिहं धोनी 190 170 4432 84* 42.2 137.85
रॉबिन उथप्पा 177 170 4411 87 28.83 130.5
डिविलियर्स 154 142 4395 133* 39.95 151.23
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago