Categories: CricketIPL

IPL में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

Most Centuries in IPL: यूनीवर्स बॉस के नाम से पहचाने जाने वाले वेस्टइंडीज़ टीम के खिलाड़ी और टी20 क्रिकेट के बॉस क्रिस गेल ने विश्व भर में होने वाली टी20 लीग्स में तो अपने बल्ले का परचम लहराया ही, साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। जिसका हम आईपीएल के ऑल टाइम बल्लेबाज़ी के किसी भी रिकॉर्ड में उनका नाम देख सकते हैं।

आईपीएल में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं और हमें बल्लेबाज़ो से कई शानदार पारियां भी देखने को मिली हैं, लेकिन यदि हम बात करे इस टी20 लीग में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों को लेकर उसमें टॉप 10 में क्रिस गेल का नाम पहले स्थान पर आता जिन्होंने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 6 शतक लगा दिए।

वहीं बात करे इस लिस्ट में दूसरे स्थान के बारे में तो वहां पर विराट कोहली काबिज़ हैं, जिन्होंने आईपीएल करियर में अभी तक 177 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5 शतक लगाए हैं। इसके अलावा लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ियों को लेकर बात करे तो उसमें डेविड वार्नर और शेन वॉट्सन 4-4 शतकों के साथ शामिल हैं।

इसके अलावा एबी डी विलियर्स ने जहां आईपीएल में 3 शतक लगाए हैं, तो वहीं अजिंक्य रहाणे, ब्रैंडन मैक्कुलम, वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय और संजू सैमसन के नाम पर आईपीएल में 2-2 शतक दर्ज हैं। आईपीएल का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला और इसमें भी हमें शतकीय पारी देखने को मिल सकती हैं, जिसमें कोहली की नजर गेल के 6 शतकों को पीछे छोड़ने पर जरूर होगी, वहीं गेल जिनका ये आखिरी आईपीएल सीज़न हो सकता है, वह अपने बल्ले से फैंस को आखिरी बार खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे।

आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी | Most Centuries in IPL

पोजीशन खिलाड़ी मैच पारियां नॉट ऑउट रन सर्वाधिक स्कोर औसत कितनी गेंदे खेली स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 क्रिस गेल 125 124 15 4484 175* 41.13 2969 151 6 28 369 326
2 विराट कोहली 177 169 26 5412 113 37.84 4112 132 5 36 480 191
3 डेविड वार्नर 126 126 17 4706 126 43.17 3305 142 4 44 458 181
4 शेन वॉट्सन 134 130 15 3575 117* 31.08 2562 140 4 19 343 177
5 एबी डी विलियर्स 154 142 32 4395 133* 39.95 2906 151 3 33 357 212
6 अजिंक्य रहाणे 140 132 16 3820 105* 32.93 3133 122 2 27 404 74
7 ब्रैंडन मैक्कुलम 109 109 5 2880 158* 27.69 2186 132 2 13 293 130
8 वीरेंद्र सहवाग 104 104 5 2728 122 27.55 1755 155 2 16 334 106
9 मुरली विजय 103 103 5 2587 127 26.39 2106 123 2 13 243 91
10 संजू सैमसन 93 89 9 2209 102* 27.61 1696 130 2 10 170 89

 

19 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago