इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के ऑक्शन के लिए अब सिर्फ 1 हफ्ते से भी कम का समय बचा है और इस बार नीलामी प्रक्रिया 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में आयोजित की जाएगी। आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 971 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइज़ियों को नाम शॉर्टलिस्ट करने के लिए 9 दिसंबर तक का समय दिया था, जिसके बाद अब 332 खिलाड़ी इस बार ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं।
हर बार के ऑक्शन की तरह इस बार भी कुछ बड़े खिलाड़ियों ने नीलामी में हिस्सा लेने से पहले ही मना कर दिया था, जिसमें मिचल स्टॉर्क और जो रुट का नाम शामिल हैं। जहां ऑस्ट्रेलियन तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क अपने करियर के सबसे शानदार फार्म में हैं, तो वहीं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रुट को शॉर्टर फार्मेट में अपनी प्रतिभा को दिखाने का अधिक मौका नहीं मिला है।
वहीं ऑक्शन को लेकर बात की जाए तो 332 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। इसमें 24 नये नाम शामिल करने के साथ 19 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। केसरिक विलियमस, मुश्फिकर रहीम और एडम जंपा को फ्रेंचाइज़ियों ने शॉर्टलिस्ट किया है, लेकिन रहीम ने अपना नाम ऑक्शन के लिए पहले नहीं दिया था।
मोर्गन, मेक्सवेल और कमिंस को लेकर दिख सकती है, होड़
आईपीएल 2020 का ऑक्शन भले ही मिनी हो लेकर कई शानदार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिनको सबसे अधिक बेस प्राइज़ में जगह दी गयी है। ग्लैन मेक्सवेल, ऑयन मोर्गन और पैट कमिंस को लेकर सभी 8 फ्रेंचाइंजियों की नजरे अपनी टीम में शामिल करने को लेकर होगी।
इसके अलावा पिछले कई सीज़न से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहने वाले रॉबिन उथप्पा को भी टॉप बेस प्राइज में जगह मिली हैं, वहीं क्रिस लिन, एरोन फिंच और जेशन रॉय भी अधिकतम बेस प्राइज में शामिल खिलाड़ियों में लिस्ट में हैं। इस बार नीलामी में सभी टीमों के खाली जगहों को देखा जाए तो सिर्फ 73 खिलाड़ियों को नीलामी में लिया जा सकता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…