Categories: CricketIPLNews

IPL 2020 Auction का लाइव टेलीकास्ट 19 दिसंबर को इस समय होगा शुरु

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीज़न शुरु होने में भले ही अभी समय बचा हो लेकिन इसका रोमांच अभी से फैंस के दिलों में देखा जा सकता है। प्री सीज़न ड्राफ्ट विंडो जो पिछले महिने खत्म हो गया था, जिसमें सभी फ्रेंचाइज़ियों ने जिन भी खिलाड़ी को रिटेन और रिलीज करने का फैसला किया वह सभी के सामने था, जिसके बाद अभी सभी की नजरे ऑक्शन को लेकर टिक गयी हैं।

आईपीएल 2020 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा और इस बार यह नीलामी प्रक्रिया कोलकाता में आयोजित की जाएगी। यह दूसरी बार होगा कि गार्डन सिटी बैंगलोर की जगह पर किसी दूसरी जगह पर नीलामी की प्रक्रिया होने जा रही है। इससे पहले पिछले सीज़न में नीलामी प्रक्रिया जयपुर में आयोजित की गयी थी।

इस बार नीलामी में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं, जिस कारण फैंस भी यह देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, कि उन्हें किस प्राइज़ पर कौन सी टीम नीलामी के दौरान खरीदती हैं। आईपीएल का प्रसारण करने वाली स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क इस नीलामी का भी लाइव प्रसारण करेगी जिसको लेकर उसने भी अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं।

इसी कड़ी में स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीटर पर एक फैंस के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नीलामी के समय को बताया कि किस समय से ऑक्शन को लाइव किया जाएगा। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क की तरफ से जो जवाब आया उसमें वह तमिल, तेलगु, कन्नड़ा, बांग्ला और हिंदी में आईपीएल ऑक्शन का लाइव प्रसारण करेगा।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ट्विट का जवाब देते हुए कहा कि, वीवो आईपीएल ऑक्शन दिसंबर 19 को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर लाइव होगा जिसमें हम इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, 1 तमिल, 1 तेलगु, 1 कन्नड़ा, 1 बांग्ला के अलावा दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर सिलेक्ट 1 और एचडी 1 पर करेंगेे।

332 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट ऑक्शन के लिए

यह एक मिनि ऑक्शन की तरह होने वाला हैं, क्योंकि अगले सीज़न में एक मेगा ऑक्शन होगा। सभी की नजरे ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पर रहने वाली हैं, क्योंकि उन्हें इस मिनि ऑक्शन में खिलाड़ियों को अधिक खरीदना हैं और दोनों ही टीमें अपनी तैयारियां करके भी उतरना चाहेंगी।

किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले 2 सीज़न से टीम का कप्तान रविचंद्रन अश्विन को बनाया था, उन्हें इस सीज़न के लिए दिल्ली कैपिटल्स में ट्रांसफर करते हुए जगदीश सुचित को टीम उनकी टीम से ले लिया वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी अपने पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स में ट्रांसफर कर दिया है।

वहीं विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने शिमरन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्शदीप नाथ, नाथन कुल्टर नाइल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी और हेनरिक क्लासेंन को रिलीज़ करने का फैसला किया। इस बार नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए थे, जिसके बाद शार्टलिस्ट करते हुए 332 खिलाड़ियों को निलामी में शामिल होने की अनुमति मिली हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago