Categories: CricketIPL

आईपीएल 2020 की नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सभी टीमों की नज़रे

आईपीएल 2020: इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन भले ही अभी शुरू होने में समय बाकी हो लेकिन सभी 8 टीमों ने अपनी तैयारियों को अभी से शुरू कर दिया है, जिसमें ट्रांसफर विंडो जो 15 नवंबर की शाम 5 बजे तक निर्धारित की गयी थी, उसमें कई बड़े नामों को दूसरी टीम में ट्रांसफर होते हुए देखा गया है, जिसके बाद अगले महिनें नीलामी प्रक्रिया के बाद सभी एक फ्रेंचाइज़ी एक मजबूत टीम बना सके।

एक ऐसी टीम का संतुलन बनाना जो सीजन में जीत हासिल कर सके वह किसी के लिए आसान काम नहीं होता है और पिछले सीज़न की गलतियों से सीखते हुए फ्रेजाइज़ी आने वाले सीजन को लेकर रणनीति बनाते हैं। जिसमें उनकी नजरे जहां कुछ बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने को लेकर तो होती हैं, वहीं नए खिलाड़ी उनका पूरा ध्यान अपनी तरफ खीचने का काम करते हैं।

मौजूदा समय में जहां पूरे विश्व में टी20 लीग्स खेली जाती हैं, जिसमें कई विदेशी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हैं, उनको लेकर भी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी पूरी नजरे बनाये रखती हैं। वहीं कुछ युवा भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जो इस बार किसी आईपीएल टीम का हिस्सा बन सकते हैं। जिसके बाद आज हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आईपीएल 2020 की नीलामी में फ्रेचाइजियों की पहली पसंद हो सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल

मुम्बई से आने वाले इस युवा बल्लेबाज़ ने पिछले 1 साल में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। 17 साल के यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन को देखने के बाद पूरे देश में उनको लेकर बाते हो रही थी। विजय हजारे ट्राफी में भले ही मुम्बई की टीम क्वाटर फाइनल से बाहर हो गयी हो लेकिन यशस्वी के प्रदर्शन को लेकर सभी बात कर रहे थे।

जायसवाल ने सिर्फ 6 मैच खेले जिसमें वह इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट मे अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। बायें हाथ के बल्लेबाज यशस्वी ने 112.80 के औसत के साथ 564 रन बनाये जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 104.05 का रहा था। इस दौरान यशस्वी ने 1 अर्धशतक और तीन शतकीय पारी खेली जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल हैं।

जिसके बाद किसी को यह संदेह नहीं है, कि आईपीएल 2020 की नीलामी के दौरान जायसवाल को लेकर कई टीम अपना दांव लगा सकती हैं और यह उनके करियर को लेकर भी एक बड़ी बात होगी।

जी पेरियासामी

तमिलनाडु प्रीमियर लीग ने भी नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच दिया हैं, जिससे कई खिलाड़ी आईपीएल टीमों में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं और इसमें सबसे बड़ा नाम पिछले सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से खेलने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं।

इस सीजन जी पेरियासामी पर सभी की नजरे हैं, जिन्होंने टीएनपीएल के इस सीजन में चेपक सुपर गिल्लीस के लिए खेलते हुए 21 विकेट हासिल करने के साथ टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाया। फाइनल मैच में जब पेरियासामी की टीम 126 रनों का बचाव कर रही थी, तो उस समय पेरियासामी ने 5 विकेट अपने नाम करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अभी तक टीएनपीएल के एक सीजन में किसी ने भी इतने विकेट हासिल नहीं किए थे।

श्रीलंका के दिग्गज़ तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की तरह एक्शन होने की वजह से बल्लेबाज़ो के लिए पेरियासामी को खेलना आसान नहीं दिखता है। अपने इस एक्शन के कारण पेरियासामी यॉर्कर गेंद का इस्तेमाल भी बखूबी करते हैं। आईपीएल नीलामी में भी फ्रेंचाइज़ी पेरियासामी पर अपनी नजरे पूरी तरह से बनाये रखेंगी।

टॉम बैंटन

इंग्लैंड में इस साल सभी की नजरे विश्वकप और उसके बाद एशेज को लेकर रही थी। इन 2 बड़े टूर्नामेंट को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली, लेकिन उसी समयय इंग्लैंड के घरेलू सर्किट में टॉम बैंटन नाम के खिलाड़ी ने भी अपने प्रदर्शन के जरिए सभी को प्रभावित किया हुआ था।

इस साल हुए टी20 ब्लास्ट के सीजन में टॉम ने 42.23 के औसत और 161.47 के स्ट्राइक रेट के साथ 549 रन बनाये जिसके बाद वह सीजन खत्म होने पर दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। 20 साल के टॉम बैंटन ने समरसेट के लिए खेलते हुए रॉयल लंदन वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था।

बैंटन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पीसीए यंग प्लेयर अवार्ड भी मिला। इसमें कोई संदेह नहीं कि टॉम इस समय इंग्लैंड के सबसे शानदार टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं। बैंटन को न्यूज़ीलैंड के दौरे पर 5 मैचो की टी20 सीरीज़ के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह मिली थी, जिसमें उन्होंने 3 मैचो में बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाये लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 164.71 का रहा था।

ब्रैंडन किंग

कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में शानदार बल्लेबाज़ी करने वाले ब्रैंडन किंग ने इस सीजन के 12 मैचो में खेलते हुए 496 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। सिर्फ रनों के मामले में हीन नहीं बल्कि 6 लगाने के मामले में भी किंग अपने नाम की तरह साबित हुए और 32 छक्के लगाकर पहले नंबर पर रहने के साथ 44 चौके लगाकर दूसरे स्थान पर रहे।

कई विशेषज्ञों का मानना है, कि ब्रैंडन किंग को आईपीएल की नीलामी के दौरान मोटी रकम मिल सकती हैं, क्योंकि इस बल्लेबाज़ ने जिस तरीके से सीपीएल के इस सीजन में प्रदर्शन किया है, उसको लेकर सभी काफी अचंभित हैं। आईपीएल में विंडीज खिलाड़ियों को लेकर सभी काफी उत्साहित रहते हैं, जिसमें इस बार क्रिस ग्रीन के साथ ऐसा होने वाला हैं।

क्रिस ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले साउथ अफ्रीका में जन्म लेने वाले ऑफ ब्रेक गेंदबाज़ क्रिस ग्रीन ने टी20 क्रिकेट में अपनी गेंदबाज़ी के जरिए एक अलग मुकाम हासिल किया हुआ है। क्रिस लगातार एक सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करने के लिए जाने जाते हैं, जिससे बल्लेबाज़ो को उनके खिलाफ बड़ा शॉट खेलने में काफी दिक्कत होती है।

ग्रीन उन गेंदबाज़ो की तरह बिल्कुल भी ना हों जो काफी सारे विकटों को अपने नाम पर करते हैं, लेकिन ग्रीन की गेंदबाज़ी की एक खासियत जो टी20 क्रिकेट में चाहिए होती है, वह लगातार बल्लेबाज़ो पर दबाव बनाये रहने की, जिससे मिडिल ओवरो में आसानी से रन ना बन सके। क्रिस ग्रीन ने अभी तक 75 टी20 मैचो में 62 विकेट ही हासिल किए हैं।

लेकिन इस दौरान उनका इकोनामी रेट सिर्फ 6.72 का रहा जो सभी को प्रभावित करता हैं। क्रिस ने टी20 ब्लास्ट, सीपीएल, बीबीएल, पीएसएल के अलावा और भी कुछ टी20 लीग्स में खेला हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago