IND vs BAN Day-Night Test Match: बांग्लादेश की टीम इस समय भारत के दौरे पर है, जहां पर पहले उसने 3 मैचो की टी20 सीरीज खेली जिसमें मेहमान टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा और अब टीम 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है, जिसका पहला मैच इंदौर के होल्कर स्टेडिम में 14 नवंबर से खेला जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पहली बार डे-नाइट होगा।
दूसरे टेस्ट मैच की ऐतिहासिक तैयारी को लेकर पिछले महिने ही बीसीसीआई के अध्यक्ष बने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली किसी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने भी इस टेस्ट मैच को लेकर पहले टेस्ट के शुरू होने पहले इंदौर के मैदान में पिंक बाल के साथ रात में अभ्यास किया जिससे वह इन हालातों को पहले से ही समक्ष सके।
आइये आपको बताते हैं, इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को लेकर 5 जरूरी बातें जिनके बारे में सभी क्रिकेट फैंस को जानना चाहिए।
सेशन का समय क्या रहेगा
वैसे तो अभी तक भारत में टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होता है और शाम 5:30 बजे दिन का खेल खत्म हो जाता हैं, जिसमें पूरे दिन में तीन सेशन का खेला होता है। लेकिन डे-नाइट टेस्ट मैच में सेशन थोड़ा अलग तरह से रखा जाता हैं जिसके बाद भारतीय जमीन पर होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर जो सेशन का समय तय किया गया है, उसमें दिन का पहला सेशन दोपहर 1 बजे से शुरु होकर 3 बजे तक चलेगा, जिसके बाद 40 मिनट के ब्रेक लेकर दूसरा सेशन 3:40 पर शुरू होकर 5:40 पर खत्म होगा इसके बाद 20 मिनट के ब्रेक होगा और आखिरी सेशन शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगा जिसके बाद दिन का खेल खत्म हो जाएगा।
कितने दर्शन बनेंगे इस टेस्ट मैच का गवाह
IND vs BAN Day-Night Test Match: लगातार टेस्ट क्रिकेट की घटती हुई लोकप्रियता को देखते हुए आईसीसी ने डे-नाइट टेस्ट मैच कराने का फैसला कुछ सालों पहले किया था, जिससे अधिक से अधिक फैंस देखने के लिए स्टेडियम आ सके, वहीं भारत में भी अधिकतर स्टेडियमों में दर्शक टेस्ट क्रिकेट से नदारद ही दिखते थे। कोलकाता में होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर बंगाल क्रिकेट संघ ने अपने ऑफीशियल ट्विटर एकाउंट से इस बात को कहा है, कि पहले तीन दिन के खेल में लगभग 50 हजार दर्शक गवाह बनेंगे जो एक काफी अच्छी बात है।
यहां पर देखिए बंगाल क्रिकेट संघ के उस ट्वीट को
एसजी पिंक बॉल का भी होगा डेब्यू
अभी तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 11 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें या तो कूकाबूरा या फिर ड्यूक गेंद का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन भारत में टेस्ट क्रिकेट एसजी गेंद से खेला जाता है, जिसके बाद पहली बार पिंक एसजी गेंद देखने को मिलेगी। इससे पहले दिलीप ट्राफी में एसजी पिंक गेंद का इस्तेमाल हो चुका जिसके परिणाम अच्छे रहे थे।
ममता बनर्जी और शेख हसीना बनेंगी गवाह
IND vs BAN Day-Night Test Match: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच का गवाह बनेंगी जिसमें दोनों ही पहले दिन के खेल को शुरू करने के लिए बजने वाली घंटी को एक साथ बजायेंगी। बंगाल क्रिकेट संघ के सेक्रेट्री अविशेक डालमिया ने इस बात को पहले ही मीडिया से बता दिया था। इसके अलावा देश के खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिसमें सानिया मिर्जा, पीवी. सिंधू, अभिनव बिंद्रा और मैरी कॉम के अलावा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस टेस्ट मैच का गवाह बनने के लिए निमंत्रण दिया जा चुका है।
पिंक बॉल की चुनौती से निपटना होगा
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की उपकप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे ने इस डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए प्रयोग होने वाली पिंक बॉल को लेकर कहा कि यह पारम्परिक रेड बॉल के मुकाबली शुरू में काफी स्विंग करती हैं, जिससे बल्लेबाज़ो के लिए इसका सामना करना आसान काम नहीं होने वाला है। रहाणे के साथ मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेदजा और चेतेश्वर पुजारा ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पिंक बॉल के साथ अभ्यास किया है।
रहाणे ने इस अभ्यास के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमने एक अच्छा अभ्यास सत्र किया जिसमें 2 पिंक गेंदो के साथ दिन में और 2 के साथ रात के समय। मेरे लिए यह काफी रोमांचित करने वाली बात थी, क्योंकि मैं पहली बार इस गेंद से खेल रहा था। जिसमें हमारा ध्यान गेंद की स्विंग और सीम को समझने के साथ शरीर के पास खेलने की कोशिश थी।
जिसमें हमने देखा कि, रेड बॉल के मुकाबले नई पिंक बॉल शुरू में काफी स्विंग करती हैं, जिस कारण हमें थोड़ा देर से खेलने की कोशिश करने के साथ शरीर के पास खेला और इसको लेकर हमने राहुल द्रविड से भी बात की जो वहां पर मौजूद थे।
यहां पर देखिए उस अभ्यास सत्र को
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…