IPL 2020 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग की 13 वें सीज़न की नीलामी प्रक्रिया 19 दिसंंबर 2019 को कोलकाता में होगी जिसको लेकर सभी 8 फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार नीलामी में सभी टीमों को मिलाकर कुल 73 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है, जिसके लिए 971 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं।
इस नीलामी प्रक्रिया में किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुम्बई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम हिस्सा लेने वाली और सभी टीमों के मालिक 19 दिसंबर को कोलकाता में मौजूद रहेंगे।
आईपीएल 2020 की नीलामी में हिस्सा लेने वाले 971 खिलाड़ियों में से 215 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें 19 भारतीय और 196 विदेशी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं कुल विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बात करी जाए तो वह 258 हैं और इसमें 2 एसोसियेट देश के खिलाड़ी भी शामिल हैं।
कोलकाता में पहली बार आईपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया होगी वहीं पिछले सीज़न के लिए नीलामी प्रक्रिया जयपुर में हुई थी। पिछले सीज़न भी हमें नीलामी में दिग्गज़ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देखने को मिले थे और वैसा ही इस बार भी है, जहां 2 करोंड़ अधिकतम बेस प्राइज में जॉश हेजलवुड, पैट कमिंस, ग्लैन मेक्सवेल और क्रिस लिन सरीखे खिलाड़ी शामिल हैं।
वहीं 1.5 करोड़ के बेस प्राइज़ में रॉबिन उथप्पा, शॉन मार्श और ऑयन मोर्गन शामिल हैं। इन 16 खिलाड़ियों को लेकर सभी फ्रेंचाइज़ी अपनी नजरे बनाये होंगी वहीं घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर भी टीमों में लेने की होड़ देखी जा सकती हैं।
किस समय शुरु होगी आईपीएल 2020 का ऑक्शन | IPL 2020 Auction Timings
आईपीएल 2020 का ऑक्शन 19 दिसंबर कोलकाता में होगा।
किस टीवी चैनल और लाइव स्ट्रीम पर आईपीएल 2020 ऑक्शन का प्रसारण होगा
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क आईपीएल 2020 ऑक्शन का सीधा प्रसारण अपने चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर होगा।
कहां देख सकते हैं, ऑईपीएल ऑक्शन की लाइव स्ट्रीम | IPL 2020 Auction Live Streaming
ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के साथ हॉटस्टार एप (Hotstar.com) पर भी देखा जा सकता हैं।
ऑनलाइव लाइव अपडेट कहां पर मिलेगी | IPL 2020 Auction Live Updates
आईपीएल 2020 ऑक्शन से जुड़ी लाइव अपडेट आपको हमारी वेबसाइट से भी लगातार मिलती रहेगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…