India vs West Indies वनडे सीरीज़ से बाहर हो सकता है, यह महत्तवूर्ण भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम इस समय घरेलू जमीन पर वेस्टइंडीज़ के खिलाफ लिमिटेड़ ओवरो की सीरीज़ खेलने में व्यस्त हैं, जिसमें 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के 2 मैच खेले जा चुके हैं और सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर है और अब सीरीज़ का आखिरी मैच जो 11 दिसंबर मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा उसमें सीरीज़ का परिणाम निकेलगा।

टी20 सीरीज़ के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 15 दिसंबर से 3 मैचो की वनडे सीरीज़ भी खेलनी हैं, जिसका पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन जो अनफिट होने की वजह से टी20 सीरीज़ से बाहर हैं, उनका वनडे सीरीज़ में वापसी की सभी को काफी उम्मीद हैं, लेकिन धवन का वनडे सीरीज़ खेलने पर संदेह हो गया है।

चयनकर्ताओं ने शिखर धवन को टी20 और वनडे दोनों सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया था, लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस बात की पुष्टी करी कि धवन तय समय तक फिट नहीं हो पायेंगे जिसके बाद टी20 सीरीज़ में उनकी जगह पर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया और सभी को उम्मीद थी, कि वह वनडे सीरीज़ तक तो फिट हो जायेंगे।

शिखर धवन को सूरत में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के दौरान महाराष्ट्रा के खिलाफ मैच में घुटने में एक बड़ा कट लगा था, जिसके बाद से वह लगातार क्रिकेट फील्ड से दूर हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने मंगलवार को धवन की चोट को लेकर फिर से जांच करने का फैसला किया था और उसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, धवन को अभी और आराम की जरुरत हैं।

जिसके बाद मुम्बई मिरर में छपी रिपोर्ट के अनुसार शिखर धवन को वनडे सीरीज़ से भी बाहर रखा जा सकता हैं, क्योंकि भारतीय टीम को अगले महिने न्यूज़ीलैंड के महत्तवपूर्ण दौरे पर जाना हैं, जिसको लेकर टीम मैनेजमैंट किसी भी तरह का रिस्क नहीं उठाना चाहती हैं। धवन की जगह पर टी20 में लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करने आ रहे हैं और उम्मीद की जा सकती हैं, कि वनडे में टीम उन्हीं से पारी शुरुआत कराने का फैसला कर सकती है।

मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और संजू सैमसन में से किसी एक खिलाड़ी को मिल सकती है, जगह

यदि शिखर धवन को वनडे सीरीज़ से भी बाहर रखने का फैसला किया जाता है, तो सूत्रो के अनुसार उनकी जगह पर टीम में संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है, ताकि उन्हें अधिक से अधिक मौके मिल सके। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल दो ओपनिंग बल्लेबाज़ पहले से ही टीम के पास मौजूद हैं।

शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के अलावा पृथ्वी शॉ का नाम भी शिखर धवन की जगह पर चल रहा है, जिन्हें वनडे सीरीज़ में मौका दिया जा सकता है। जहां अग्रवाल भारतीय टेस्ट टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं, वहीं शॉ ने पिछले साल वेस्टइंडीज़ के खिलाफ घरेलू जमीन पर हुई टेस्ट सीरीज़ के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था, जबकि शुभमन गिल को न्यूज़ीलैंड के दौरे पर इस साल की शुरुआत में हुई वनडे सीरीज़ में खेलने का मौका मिला था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago