Categories: CricketIPL

IPL 2020 सभी टीमों के कोच के बारे में जानिए पूरी जानकारी

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग का 12 वां सीज़न साल 2020 की अप्रैल में शुरू होगा, जिसको लेकर अभी से सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है और इसमें सबसे पहले उन्होंने आने वाले सीज़न को लेकर टीम मैनेजमैंट से लेकर कोचिंग स्टॉफ में बड़े बदलाव किए हैं, ताकि उन्हें बेहतर परिणाम मिल सके।

19 दिसम्बर 2019 को कोलकाता में आगामी सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी ताकि जिन टीमों की नजर कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने को लेकर है, वह उन्हें खरीद सके। गति विजेता मुम्बई इंडियंस जिन्होंने आईपीएल के 12 वें सीज़न के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर 1 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की थी, वह अभी तक के IPL इतिहास का बेहद रोमांचक मैच कहा जा सकता है।

सभी फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीज़न के लिए अपनी टीम के मुख्य कोच को लेकर पहले ही चुनाव कर लिया है, क्योंकि कोच टीम एक मजबूत टीम बनाने में बेहद महत्तवपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, खासकरके आईपीएल की नीलामी के दौरान जिसके बाद आज हम आपको IPL 2020 के लिए सभी 8 टीमों के मुख्य कोच के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

1 – एंड्रयू मैकडोनाल्ड – राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल के 12 वें सीज़न में राजस्थान रॉयल्स उस उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, जिसकी उनसे आशा की गयी थी, क्योंकि टीम के पास विश्व क्रिकेट के लिए टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी थे, इसके बावजूद वह प्लेऑफ में भी नहीं पहुंचे सके और सीज़न का अंत 7 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने IPL के 12 वें सीज़न में 14 मैच खेले जिसमें वह सिर्फ 5 में ही जीत हासिल कर सके और 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम मैनेजमैंट ने 13 वें सीज़न के लिए मुख्य कोच पैडी अपटन की जगह पर ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रयू मैकडोनाल्ड को उनकी जगह पर नियुक्त कर दिया है।

एंड्रयू मैकडोनाल्ड इससे पहले एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। जिसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला है। डोनाल्ड ने 11 मैचो में 123 रन बनाने के साथ 11 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं बात करे डोनाल्ड के कोचिंग अनुभव को लेकर तो उन्होंने शेफील्ड शील्ड में टीम विक्टोरिया के साथ काम करने के अलावा बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ भी काम किया है। राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद है, कि एंड्रयू मैकडोनाल्ड के संरक्षक में टीम 13 वें सीज़न में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

2 – ब्रैंडन मैक्कुलम – कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के 12 वें सीज़न में 14 मैच खेलते हुए सिर्फ 6 में ही जीत हासिल कर सके थे, जबकि उन्हें 8 में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने सीज़न का अंत 5 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया था। इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए केकेआर के टीम मैनेजमैंट ने 13 वें सीज़न के लिए मुख्य कोच साइमन कैटिच की जगह पर अब न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कुलम को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

केकेआर की टीम ने अपने ही पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम को कोच नियुक्त करने के पीछे जो सबसे बड़ा कारण हैं, वह यह कि मैक्कुलम टीम को बेहतर तरीके से समझते हैं। मैक्कुलम ने आईपीएल के पहले सीज़न के पहले मैच में केकेआर के लिए 158 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, इसके अलावा उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपने IPL करियर के दौरान 5 सीज़न खेले हैं।

वैंकी मैसूर जो केकेआर टीम के चीफ एक्जीक्यूटिव हैं उन्होंने ब्रैंडन को कोच बनाये जाने के बाद कहा कि वह एक उपयुक्त चुनाव हैं। वैंकी के अनुसार मैक्कुलम के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता है, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल सकता है।

3 – अनिल कुंबले – किंग्स इलेवन पंजाब

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच की भी भूमिका निभा चुके दिग्गज़ लेग स्पिनर अनिल कुंबले आईपीएल में कोच पद के लिए हमेशा से सबसे आगे रहे हैं। कुंबले ने इससे पहले एक कोच के तौर पर किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के लिए काम नहीं किया है, लेकिन वह साल 2013 से लेकर 2015 तक मुम्बई इंडियंस के लिए बतौर मेंटर रुप में जरूर काम कर चुके हैं।

इससे पहले IPL के 12 वें सीज़न में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मुख्य कोच की भूमिका में माइक हेसन थे और टीम ने 14 मैचों में खेलते हुए सिर्फ 6 में ही जीत दर्ज करने के साथ 8 में हार का सामना करना पड़ा और सीज़न का अंत 6 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया था। इस प्रदर्शन को देखने के बाद पंजाब की फ्रेंचाइजी ने माइक हेसन की जगह पर अनिल कुंबले को 13 वें सीज़न के लिए मुख्य कोच बनाया है।

कुंबले ने टीम के साथ जुड़ते ही कुछ बड़े कदम भी उठाये हैं, जिसमें ट्रांसफर विंडो के तहत उन्होंने शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम को टीम में शामिल करने के अलावा जगदीश सुचित को भी शामिल किया है, इसके अलावा अश्विन के दिल्ली कैपिटल्स में चले जाने के बाद लोकेश राहुल को टीम की कमान मिलना भी लगभग तय माना जा रहा है।

4 – साइमन कैटिच – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

अभी तक एक भी आईपीएल का खिताब ना जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी हर सीज़न में देखने को मिलते हैं। जहां टीम की कप्तानी विराट कोहली करते हैं, तो वहीं एबी डी विलियर्स और मोइन अली जैसे धाकड़ खिलाड़ी भी टीम की लाइनअप में मौजूद होते हैं, इसके बावजूद वह अभी तक एक बार भी खिताब ना जीत पाने की कमी इस टीम में साफ तौर पर देखने को मिलती हैं।

आरसीबी के लिए 12 वें सीज़न में मुख्य कोच के तौर पर जहां भारतीय टीम को 28 साल के बाद विश्वकप जीताने वाले गैरी कर्स्टन थे, तो इसके अलावा कोचिंग स्टॉफ में आशीष नेहरा भी लेकिन वह टीम की किस्मत को बिल्कुल भी नहीं बदल सके और टीम को 14 में से 5 मैच में ही जीत हासिल हो सकी जिसके बाद वह सीज़न में सबसे निचले 8 वें पायदान पर रहते हुए खत्म कर सके।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 वें सीज़न के लिए कोचिंग स्टॉफ में बदलाव करते हुए जहां मुख्य कोच के तौर पर साइमन कैटिच को नियुक्त किया है, तो वहीं माइक हेसन को टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन बनाया है। ट्रांस तस्मानिया से आने वाले साइमन कैटिच को IPL में कोचिंग का अनुभव भी है।

5 – रिकी पोटिंग – दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के 12 वें सीज़न में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया था, जिसमें टीम ने पूरे सीज़न में 14 मैच खेलते हुए 9 में जीत दर्ज करने के साथ सिर्फ 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और इस कारण वह तीसरे पायदान पर रहने के साथ प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाइ कर गए थे।

जिसके बाद एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो टीम ने जीत दर्ज कर ली लेकिन दूसरे क्वालीफायर में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 12 वें सीज़न के लिए टीम मैनेजमैंट ने मुख्य कोच के तौर पर रिकी पोटिंग का चुनाव किया था, तो सफल फैसला साबित हुआ।

पोटिंग के मुख्य कोच रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम लम्बे समय के बाद प्लेऑफ में पहुंची थी। 13 वें सीज़न में पोटिंग के साथ अब भले ही सलाहाकार की भूमिका में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ना हो लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद है, कि वह इस सीज़न और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल ट्राफी को जीतेगी।

6 – ट्रेवर बेसिल – सनराइजर्स हैदराबाद

 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को पहली बार वनडे क्रिकेट का विश्वकप जिताने वाले कोच ट्रेवर बेलिस के नाम इससे बड़ी उपलब्धी नहीं हो सकती हैं और इसी कारण सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 वें सीज़न के लिए उन्हें टीम के मुख्य कोच के तौर पर चुना हैं।

ट्रेवर बेलिस टीम में पूर्व मुख्य कोच टॉम मूडी की जगह लेंगे जो साल 2013 के आईपीएल सीज़न से टीम के मुख्य कोच थे और उन्हीं के कार्यकाल में हैदराबाद की टीम ने साल 2016 में IPL ट्राफी को जीता था। आईपीएल के 12 वें सीज़न में हैदराबाद की टीम ने चौथे स्थान पर रहते हुए खत्म किया जिसमें उन्होंने 14 मैचो में से 6 में ही जीत दर्ज कर सके थे।

भले ही 13 वें सीज़न से पहले टीम को शाकिब अल हसन के रुप में एक बड़ा झटका लगा है, लेकिन नीलामी प्रक्रिया के दौरान वह एक बेतहर चुनाव करने की पूरी करेंगे जिससे बेलिस के कार्यकाल में टीम को दूसरी बार विजेता बनाया जा सके।

7 – महेला जयवर्धने – मुम्बई इंडियंस

मुम्बई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम अभी तक रही है। IPL के अभी तक के 12 सीजन में टीम ने 4 बार खिताब को अपने नाम पर किया है। इस सफलता के पीछे जो सबसे बड़ा कारण है, वह टीम के साथ कोचिंग स्टॉफ में स्टार खिलाड़ियों का रहना है, जिसमें रॉबिन सिंह, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और शेन बॉन्ड जैसे लोग शामिल हैं।

पोटिंग के दिल्ली कैपिटल्स में चले जाने के बाद मुम्बई इंडियंस ने महेला जयवर्धने को साल 2017 में टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था, जिसके बाद जयवर्धने के कार्यकाल में टीम ने अभी तक 2 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है।

8 – स्टीफन फ्लेमिंग – चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास में अभी तक हर सीज़न में टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं, जिसमें टीम ने 3 बार खिताब को भी अपने नाम पर किया है और इसके पीछे उनकी सबसे शानदार रणनीति स्टीफन फ्लेमिंग को कोच के पद से ना हटाना है।

सीएसके के लिए IPL के पहले सीज़न में खेलने वाले स्टीफन फ्लेमिंग को टीम ने उसी सीज़न से कोच के पद पर नियुक्त कर दिया था। वहीं 2 साल के बैन के बाद जब टीम ने फिर से आईपीएल में वापसी की तो उसके बाद भी फ्लेमिंग ही टीम के मुख्य कोच के पद पर बने रहे।

पिछले सीजन में टीम जहां उपविजेता रही जिसको देखते हुए सीएसके टीम मैनेजमैंट ने कोचिंग स्टाफ के साथ किसी तरह की छेड़छाड करना ठीक नहीं समझा। वहीं नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉप बैंटन को लेने के लिए अपनी पसंद को जाहिर किया है, जिससे 13 वें सीज़न के लिए एक मजबूत टीम बनायी जा सके।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago