Categories: CricketIPL

IPL 2020 के मैच कहां देख सकते हैं, Live Telecast और मैचों की live Streaming

IPL 2020 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन 29 मार्च 2020 से शुरु होगा जिसका पहला मैच गत विजेता मुम्बई इंडियस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड की इस सबसे बड़ी टी20 लीग के शुरु होने का इंतजार करोड़ो क्रिकेट प्रेमी हर सीजन करते हैं और इसी कारण IPL के मैचो का Live प्रसारण कई देशों में भी होता है।

इस बार IPL का 13 वां सीजन पिछले सीजन के मुकाबले थोड़ा अधिक दिनों तक चलने वाला है, क्योंकि दिन के समय होने वाले मैचो की संख्या में कमी की गयी है, और इस कारण 57 दिनों तक IPL चलेगा। IPL के इस सीजन में भी 8 टीमें खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे से भिडेंगी।

IPL को लेकर हर साल फैंस जिस तरह से इसका इंतजार करते हैं, तो उसके बाद कोई भी फैन किसी मैच को मिस भी नहीं करना चाहता है और इसी कारण हम आपको IPL के मैचो का किस चैनल में Live Telecast होगा और कहां पर मैच की Live Streaming को देखा जा सकता है, उसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

IPL 2020 Live Streaming डिटेल्स

IPL 2020 के मैचो की लाइव स्ट्रीमिंग कई देशों में की जाती है, जिसमें स्टार इंडिया इन मैचो को यूरोप, साउथ अमेरिका, साउथ ईस्ट एशिया और ऑस्ट्रेलिया में करेगा तो वहीं इन मैचो की Live Streaming यप्प टीवी वहीं यूके में स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट और स्काई स्पोर्ट्स मिक्स चैनल पर होगा।

इसके अलावा इस बार पाकिस्तान में भी IPL के Live मैचो की स्ट्रीमिंग को देखा जा सकता है, जिसमें जियो सुपर चैनल पर मैचो को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा लेकिन उससे पहले वहां पर इस लीग को लाइव देखने से लगे बैन को हटना होगा।

यह भी पढ़े: IPL 2020 का पूरा कार्यक्रम | IPL 2020 Schedule

IPL 2020 Live Telecast डिटेल्स

यहां पर देखिए कहां और किन चैनलो पर IPL 2020 के मैचो का Live Telecast होगा:

1 – भारत, नेपाल और भूटान में IPL 2020 के live मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 1 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 1 एचडी पर किया जाएगा।

2 – पाकिस्तान – जियो सुपर

3 – यूके और आयरलैंड – स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट और स्काई स्पोर्ट्स मिक्स

4- यूएसए और कनाडा – विलो टीवी और ईएसपीएन

5 – बांग्लादेश – चैनल 9

6 – ऑस्ट्रेलिया – फॉक्स स्पोर्ट्स

7 – अफगानिस्तान – लेमर टीवी

8 – मलेशिया और ब्रुनई – मेआस्ट (एस्ट्रो)

9 – साउथ अफ्रीका और सब सहारा क्षेत्र में – सुपरस्पोर्ट्स

10 – यूएई – बीइन स्पोर्ट

11 – हांगकांग – बीइन स्पोर्ट

12 – सिंगापुर – सिंगटेल, इलेवन स्पोर्ट्स, स्टारहब

13 – कैरेबियन – फ्लो टीवी

14 – श्रीलंका – कार्लटन स्पोर्ट्स नेटवर्क, ईएसपीएन, स्टार क्रिकेट

15 – न्यूजीलैंड – स्काइ स्पोर्ट्स

16 – पापुआ न्यू गिनी – ईएमटीवी

17 – भारत और यूएसए – हॉटस्टार IPL लाइव स्ट्रीमिंग

कैसे देख सकते हैं, IPL मैच Online

टीवी में टेलीकास्ट के अलावा IPL के मैचो का प्रसारण Online भी किया जाएगा जिसमें हॉटस्टार, बीइन कनेक्ट, यप्प टीवी और फोक्सटेल पर इन मैचो को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago