Categories: CricketIPL

IPL 2020 में सभी कप्तानों की सैलरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग जो मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इस लीग में हिस्सा लेने वाले विश्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो अपने शानदार खेल के जरिए आईपीएल को और अधिक बड़ा बनाने का काम करते हैं। आईपीएल के अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं और इसका 13 वां सीजन 29 मार्च 2020 से खेला जाएगा जिसका पहला मैच गत विजेता मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 13 वां सीजन कई मायनों में महत्तवपूर्ण है, क्योंकि साल 2020 के अंत में आईसीसी टी20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, जिस कारण आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके कई खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय टी20 टीम में जगह को पक्का करने की कोशिश कर सकते हैं, वहीं आईपीएल में सभी 8 टीमों के कप्तानों केे उपर भी अपनी टीम को विजेता बनाने की काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी जिस कारण उन्हें अपने खेल के अलावा टीम के खेल पर भी ध्यान देने की जरुरत होगी।

वैसे तो आईपीएल में अभी तक कई टीमों ने हर सीजन में अपने कप्तानों को लेकर बदलाव किया है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम का अच्छा प्रदर्शन ना कर पाना है, वहीं 1 टीम ऐसी भी है, जो पहले सीजन से लेकर अभी तक एक कप्तान के नेतृत्व में खेलती हुई नजर आयी है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल के 13 वें सीजन में सभी 8 टीमों के कप्तानों को मिलने वाली सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद – 12 करोड़ रुपये)

ऑस्ट्रेलियन टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर जो साल 2018 में बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद एक साल के लिए बैन कर दिए गए थे, जिससे पहले वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान के तौर पर खेल रहे थे और टीम ने उन्हीं की कप्तानी में अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीता था। लेकिन वार्नर ने आईपीएल के 12 वें सीजन में बतौर खिलाड़ी टीम के लिए वापसी की लेकिन उसके बाद अब 13 वें सीजन में उन्हें टीम का कप्तान फिर से बना दिया गया है।

डेविड वार्नर का आईपीएल में कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 47 मैच में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 26 में जीत हासिल हुई तो वहीं 21 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वार्नर को 13 वें सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया है।


2 – लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब – 11 करोड़ रुपये)

मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले भारतीय टीम के ओपनिंग खिलाड़ी लोकेश राहुल जो आईपीएल के 13 वें सीजन में बतौर कप्तान पहली बार खेलने वाले हैं। लोकेश राहुल जो किंग्स इलेवन पंजाब टीम का पिछले कुछ सीजन से एक महत्तवपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं, उन्हें टीम ने 13 वें सीजन में रिटेन करने के लिए 11 करोड़ रुपये दिए हैं।


3 – दिनेश कार्तिक (कोलकाता नाइट राइडर्स – 7.4 करोड़ रुपये)

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले दिनेशा कार्तिक अभी तक 6 टीमों के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं, लेकिन साल 2018 के सीजन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बना दिया गया जिसके बाद भले ही वह 2 सीजन में कप्तान के तौर पर कुछ खास नहीं कर सके हों लेकिन इसके बावजूद टीम मैनेजमैंट का भरोसा उनके उपर कायम है और 13 वें सीजन में वह एकबार फिर से केकेआर के लिए बतौर कप्तान खेलने वाले हैं।

दिनेश कार्तिक को 13 वें सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटने करने के लिए 7.4 करोड़ रुपये दिए हैं, वहीं कार्तिक का कप्तान के तौर पर आईपीएल में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 37 मैच में कप्तानी की है, जिसमें 18 में टीम को जीत मिली है, जबकि 19 में हार का सामना करना पड़ा है।


4 – श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स – 7 करोड़ रुपये)

युवा दायें हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जो आईपीएल इतिहास के सबसे युवा कप्तान हैं, उन्हें साल 2018 के आईपीएल सीजन में उस समय दिल्ली कैपिटल्स टीम का कप्तान बनाया गया जब सीजन के बीच में गौतम गंभीर ने कप्तानी को छोड़ दिया था, जिसके बाद अय्यर को यह जिम्मेदारी मिली और 12 वें सीजन में भी टीम उन्हीं के नेतृत्व में खेलती हुई दिखी। अय्यर को 13 वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 7 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया।

श्रेयस अय्यर का आईपीएल में बतौर कप्तान रिकॉर्ड देखा जाए तो टीम ने उनके नेतृत्व में 24 मैच खेले हैं, जिसमें 14 में टीम को जीत हासिल हुई तो वहीं 10 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।


5 – रोहित शर्मा (मुम्बई इंडियंस – 15 करोड़ रुपये)

आईपीएल इतिहास में अभी तक सबसे कप्तान को लेकर बात की जाएगी तो उसमें रोहित शर्मा का नाम पहले नंबर पर आयेगा क्योंकि रोहित के नेतृत्व में मुम्बई इंडियंस 4 बार आईपीएल विजेता बन चुकी है। साल 2013 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस का कप्तान बनया गया था। रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर आईपीएल में अभी तक 104 मैच खेल चुके है, जिसमें टीम को 62 में जीत हासिल हुई है, तो वहीं 42 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

रोहित शर्मा को 13 वें सीजन में मुम्बई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया है।


6 – स्टीव स्मिथ (राजस्थान रॉयल्स – 12 करोड़ रुपये)

बॉल टेम्परिंग की घटना की वजह से साल 2018 में एक साल का बैन झेलने के बाद स्टीव स्मिथ ने आईपीएल के 12 वें सीजन में फिर से राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वापसी की थी, लेकिन उन्होंने सीजन की शुरुआत बतौर खिलाड़ी के तौर पर की थी, लेकिन उसके बाद सीजन के बीच में उन्हें फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गयी थी, वहीं 13 वें सीजन में स्मिथ टीम के कप्तान केे तौर पर पूरा सीजन खेलने वाले हैं।

स्टीव स्मिथ ने आईपीएल में अभी तक कप्तान के तौर पर 29 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 19 में जीत मिली जबकि 9 में हार तो वहीं 1 मैच का परिणाम नहीं निकल सका। राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को 13 वें सीजन में 12 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया है।


7 – महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स – 15 करोड़ रुपये)

वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए बतौर कप्तान खेल रहे हैं, उनके नेतृत्व में टीम ने 3 बार ट्राफी पर कब्जा किया है। महेंद्र सिंह धोनी अभी तक आईपीएल में बतौर कप्तान 174 मैच खेल चुके हैं, जिसमें टीम को 104 में जीत हासिल हुई है, तो वहीं 69 मैचो में हार का सामना करना पड़ा इसके अलावा 1 मैच का परिणाम नहीं निकल सका।

चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 13 वें सीजन में 15 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया है।


8 – विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर – 17 करोड़ रुपये)

भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम आईपीएल में पहले सीजन से लेकर अभी तक एक भी बार चैंपियन ना बन सकी हो, लेकिन उनके पास टीम में एक से एक दिग्गज़ खिलाड़ी देखने को मिले हैं। पहले सीजन से आरसीबी का हिस्सा रहने वाले मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को साल 2013 में आरसीबी टीम का कप्तान बनाया गया था, जिससे पहले वह कुछ मैचो में टीम के लिए यह जिम्मेदारी पहले भी निभा चुके थे।

विराट कोहली ने आईपीएल में बतौर कप्तान अभी तक 110 मैचो में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 50 में जीत हासिल हुई है, जबकि 56 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 4 मैचो का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने विराट कोहली को 13 वें सीजन के लिए 17 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago