Categories: Cricket

Test Cricket में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट का सबसे पुराना फार्मेट टेस्ट क्रिकेट जिसे खेल का जन्मदाता भी कहा जा सकता है और इसी फार्मेट के जरिए किसी खिलाड़ी की सही तौर पर पहचान आज भी होती हैं, क्योंकि वनडे और टी20 क्रिकेट में भले ही कोई खिलाड़ी कितना भी अच्छा प्रदर्शन कर हो लेकर जब तक वह टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित नहीं कर लेता है, उस समय तक उसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता है।

टेस्ट क्रिकेट की जब शुरुआत हुई थी, तो उस समय खेल कई दिनों तक चलता था, लेकिन इसके बाद खेल के दिनों की संख्या को तय किया गया जिसमें अब टेस्ट मैच 5 दिनों का खेला जाता है। इस फार्मेट में कोई भी बल्लेबाज धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देता है और इस वजह से रन गति बेहद धीमी चलती है, लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको लेकर अधिक फैंस को जानकारी नहीं होगी।

5 – शाहिद आफरीदी (26 गेंदो में भारत के खिलाफ)

 

साल 2005 में पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आयी थी, जिसमें सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच बैंगलौर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था। इस मैच पाकिस्तान की तरफ से खेल रहे दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद आफरीदी ने टीम की दूसरी पारी में सिर्फ 26 गेंदो में अर्धशतक लगाकर एक तेज पारी खेली। आफरीदी ने अपनी इस पारी में 34 गेंदो में 58 रन बनाये जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे।


4 – शेन शिलिंगफोर्ड (25 गेंदो में न्यूजीलैंड के खिलाफ)

साल 2014 में न्यूजीलैंड की टीम जो वेस्टइंडीज़ के दौर पर थी, उसे किंग्सटन के मैदान में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलना था। जिसमें विंडीज़ टीम से खेल रहे ऑफ स्पिनर शेन शिलिंगफोर्ड ने मैच की चौथी पारी में 11 वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदो में अर्धशतकीय पारी खेल दी। शेन शिलिंगफोर्ड ने अपनी इस पारी में 29 गेंदो में 53 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे।


3 – जैक कैलिस (24 गेंदो में जिम्बाब्वे के खिलाफ)

साल 2005 में साउथ अफ्रीका की टीम अपने घर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही थी, जिसका पहला मैच केपटाउन के मैदान में खेला गया। इस मैच में अफ्रीका की तरफ से खेल रहे दिग्गज बल्लेबाज जैक कैलिस ने टीम की पहली पारी में सिर्फ 24 गेंदो में ही अर्धशतक लगा दिया। कैलिस ने अपनी इस पारी में 25 गेंदे खेलने के बाद 54 रन बनाये जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे।


2 – डेविड वार्नर (23 गेंदो में पाकिस्तान के खिलाफ)

साल 2017 में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, जहां पर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी के मैदान में दोनों ही टीमों के बीच में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल रहे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टीम की दूसरी पारी में सिर्फ 23 में अर्धशतकीय पारी खेल दी। वार्नर ने अपनी इस पारी में 27 गेंदे खेलने के बाद 55 रन बनाये जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे।


1 – मिस्बाह उल हक (21 गेंदो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)

साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए यूएई के दौरे पर थी, जिसमें दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आबू धाबी में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान टीम की दूसरी पारी में उस समय टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने सिर्फ 21 गेंदो में अर्धशतकीय पारी खेल दी थी। मिस्बाह ने अपनी इस पारी में 57 गेंदे खेलने के बाद 101 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago