आईपीएल 2020: कोई भी खिलाड़ी कितना बड़ा क्यों ना हो लेकिन वह खेल से बड़ा से नहीं होता हैं और एक दिन उसे खेल को अलविदा कहना ही पड़ता है, लेकिन यह किसी के लिए आसान फैसला नहीं होता है, इसके बावजूद अपने शरीर को ध्यान में रखते हुए हर एक खिलाड़ी को एक दिन इस बात का फैसला करना होता है।
इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन साल 2020 में खेला जाएगा जिसमें आईपीएल की शुरूआत से लेकर अभी तक हमने कई दिग्गज़ो को उनका आखिरी आईपीएल सीजन खेलते हुए देखा हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर सौरव गांगुली तक के नाम शामिल हैं। वहीं आईपीएल का आने वाला सीजन भी कुछ दिग्गज़ो के लिए उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है, जिसमें सबसे बड़ा नाम पहले सीजन से अब तक खेल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी का भी हो सकता है।
आईये एक नजर डालते हैं, उन 5 दिग्गज़ खिलाड़ियों पर जिनके लिए ये आखिरी आईपीएल सीज़न हो सकता है.
क्रिस गेल
कैरेबियन दिग्गज़ खिलाड़ी और टी20 क्रिकेट में एक अलग ही मुकाम हासिल करने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज़ क्रिस गेल पिछले कुछ सालों से उस तरह के फार्म में नहीं दिख रहे हैं, जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है। आईपीएल की नीलामी में जब उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था, तो उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी, जिसके किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया।
गेल ने आईपीएल 2011 और 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। गेल लगभग 40 साल के होने वाले हैं, जिसके बाद वह एक आईपीएल सीजन और खेलकर इसे अलविदा कहना चाहेंगे। अभी तक गेल ने आईपीएल में 125 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 326 छक्के लगाये हैं और फैंस उनके आखिरी सीजन में कुछ ऐसा ही देखना चाहेंगे।
लसिथ मलिंगा
36 साल के लसिथ मलिंगा आईपीएल के पहले सीज़न से खेल रहे हैं और मुम्बई इंडियंस टीम के एक महत्तवपूर्ण सदस्य रहे हैं। आईपीएल के 12 वें सीज़न में मलिंगा ने वापसी की थी, क्योंकि वह उसके पिछले सीजन में खेलने की जगह एक कोच की भूमिका में थे, जिसके बाद आने वाला आईपीएल सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन हो सकता हैं, क्योंकि मलिंगा साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे।
श्रीलंका के गाले में जन्म लेने वाले इस दिग्गज़ तेज गेंदबाज को पिछले कुछ समय से फिटनेस की समस्या से काफी जूझना पडा हैं, जिससे उनकी गति में भी कमी आ गयी और इसका असर गेंदबाज़ी में साफ तौर पर देखने को मिलता है, क्योंकि पहले मलिंगा 140 की गति से गेंद फेकते है और इस कारण बल्लेबाज़ो को उन्हें समझना बेहद मुश्किल भरा हो जाता था।
लेकिन अब मलिंगा एक मध्यम गति के गेंदबाज़ की तरह गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसमें वह धीमी गति की गेंदे अधिक इस्तेमाल करते हैं। मुम्बई इंडियंस ने भी इस बात को समझ लिया है, जिसके बाद वह उनके विकल्प की तलाश में पहले से ही जुट गयी है। यहां तक की पिछले सीजन में भी मलिंगा काफी महंगे साबित हुए थे।
अमित मिश्रा
भले ही अमित मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का उतना मौका ना मिला हो लेकिन वह आईपीएल में एक बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं, लेकिन मिश्रा के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीज़न उम्मीद के मुताबिक नहीं बीते हैं, इसके बावजूद वह दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ी जरूर बने हुए हैं।
पिछले आईपीएल सीजन में अमित मिश्रा ने 11 मैच खेले जिसमें वह सिर्फ 11 विकेट ही अपने नाम पर कर सके। दिल्ली की टीम उन्हें एक और मौका जरूर देना चाहेगी, लेकिन 36 साल की उम्र में मिश्रा के लिए आईपीएल का 13 वां सीज़न उनके करियर का आखिरी सीज़न साबित हो सकता है।
मिश्रा आईपीएल के अभी तक के इतिहास में एकलौते ऐसे गेंदबाज़ रहे हैं, जिन्होंने तीन हैट्रिक ली हैं, इसके अलावा वह आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ो में दूसरे स्थान पर हैं। मिश्रा ने 157 विकेट आईपीएल में लिए हैं और वह मलिंगा से सिर्फ 13 विकेट पीछे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
दिग्गज़ खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी का नाम सबसे पहले लिया जायेगा और आईपीएल का अगला सीज़न उनके करियर का आखिरी सीज़न भी हो सकता हैं। धोनी ने साल 2019 के विश्वकप के सेमीफाइनल के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उम्र के इस पड़ाव में आने के बाद भी धोनी की फिटनेस बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले शानदार हैं और सीएसके के लिए पिछले 2 सीज़नों में धोनी ने शानदार खेल दिखाया है।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार ट्राफी को जीता है और अगले सीज़न में धोनी टीम को विजेता बनाने की पूरी कोशिश करेंगे जिससे वह एक शानदार पड़ाव पर इसे अलविदा कह सके। ऐसी कम ही उम्मीद है, कि धोनी साल 2021 के आईपीएल सीजन में खेलते हुए दिखे, जिस कारण सीएसके में उनके जाने के बाद सुरेश रैना को कप्तान बनाने को लेकर बातें अभी से होने लगी हैं।
जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कई खिलाड़ियों की उम्र 30 साल से उपर है और टीम मैनेजमैंट ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को भी शामिल करना शुरू कर दिया है, जिससे आने वाले समय में एक मजबूत टीम बनकर उभर सके।
हरभजन सिंह
साल 2016 में भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेलने वाले दिग्गज़ ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह जिनके लिए शायद अब भारतीय टीम में वापसी करने के सभी दरवाजे लगभग पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। हरभजन सिंह इस समय 39 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनका खेल के प्रति लगाव अभी तक वैसा ही दिखता है।
इस बात की पूरी उम्मीद है, कि आईपीएल 2020 का सीजन उनके करियर का आखिरी सीज़न हो सकता है, जिसके बाद वह अपने संन्यास का ऐलान कर देंगे। हरभजन इस समय चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें लगातार अंतर एकादश में शामिल नहीं किया जाता हैं, जिसमें पिछले 2 सीज़नों में हालात को देखते हुए वह टीम में शामिल किए गए।
भज्जी ने पिछले आईपीएल सीजन में अपने 150 विकेट पूरे किए थे, जिसमे वह अगले सीजन में कुछ और विकेट अपने खाते में जोड़कर अलविदा कहना चाहेंगे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…