भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच इंदौर के स्टेडियम में खेल रही है, जिसके दूसरे दिन का जब खेल खत्म हुआ तो भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 243 रन बनाये।
मयंक अग्रवाल ने सिर्फ 8 टेस्ट मैचो के अपने छोटे से करियर में 2 दोहरे शतक लगा दिये हैं। अग्रवाल ने अपनी पारी में 330 गेंदो का सामना करते हुए 28 चौके और 8 छक्के लगाये। अपनी पारी के दौरान अग्रवाल ने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी की।
आईये एक नजर डालते हैं, मयंक अग्रवाल ने अपने दोहरे शतक के क्या नए रिकॉर्ड बना दिए.
डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा
अपने टेस्ट करियर की 12 वीं ही पारी में अग्रवाल ने दूसरा शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने के मामले में दूसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं। अग्रवाल ने इस मामले ऑस्ट्रेलियन दिग्गज़ खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ये कारनामा अपने करियर की 13 वीं पारी में किया था। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ विनोद कांबली हैं, जिन्होंने सिर्फ 5 पारियों में 2 दोहरे शतक लगा दिए थे।
नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड की बराबरी करी
अपनी 243 रनों की पारी के दौरान मयंक अग्रवाल ने 8 छक्के लगाए जिसके बाद वह एक टेस्ट की पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में नवजोत सिंह सिद्धू के बराबर आ गए हैं। सिद्धू ने लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ साल 1994 में टेस्ट मैच की एक पारी में 8 छक्के लगाए थे।
टेस्ट इतिहास में बन गया अनोखा रिकॉर्ड
पहली बार टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा देखने को मिला है, जब एक टीम की तरफ से लगातार 4 टेस्ट मैचो में दोहरे शतक देखने को मिले हैं। जिसमें मयंक अग्रवाल ने अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में 215 रनों की पारी उसके बाद विराट कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट में 254 रनों की पारी वहीं रांची में रोहित शर्मा ने 212 रनों की पारी खेलने के बाद अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर पर 243 रनों की पारी खेली।
इस साल बने दूसरे सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज़
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 243 रनों की पारी खेलने के बाद मयंक अग्रवाल साल 2019 में अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 740 रन बना चुके हैं, वहीं इस मामले में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने 774 रन इस साल में सिर्फ 7 पारियों में बना दिए।
छक्का लगाकर दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़
मेहदी हसन को छक्का मारकर अपना दोहरा शतक पूरा करने वाले मयंक अग्रवाल अब रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 200 रन छक्के के साख पूरा किया है। इससे पहले रोहित शर्मा ने अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में लुंगी एनगीडी को छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…