Categories: CricketIPLNews

IPL 2020 Auction में Josh Hazlewood को ऑक्शन में इस टीम ने इतने करोड़ में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की ऑक्शन प्रक्रिया कोलकाता में आज 19 दिसंबर की शाम को 3 बज़े से शुरु हो चुकी है, इस बार नीलामी में जहां पहले 971 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए थे, तो वहीं आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उन नामों को शॉर्टलिस्ट करते हुए 332 खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का मौका दिया।

इस नीलामी प्रक्रिया में कई ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें एक नाम इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाज़ी करने वाले 28 साल के तेज़ गेंदबाज जोश हेजलवुड भी शामिल हैं, जिनका ऑक्शन में बेस प्राइज़ 2 करोड़ रुपये था, उन्हें नीलामी के दौरान CSK की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदकर अगले सीज़न के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

अधिक नहीं खेले हैं, टी20 में

जोश हेजलवुड के करियर की तरफ एक नजर डाली जाए तो उन्होंने टी20 क्रिकेट में अधिक हिस्सा नहीं लिया है, हालांकि हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9.61 के इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट अपने नाम पर किये हैं, इसके अलावा एक मैच में सबसे अच्छी गेंदबाज़ी को लेकर बात की जाए तो उसमें हेजलवुड ने 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए हैं।

आईपीएल में जोश हेजलवुड इससे पहले मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला था। वहीं अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप को ध्यान में रखते हुए हेजलवुड के लिए आईपीएल का यह सीज़न काफी असरदार साबित हो सकता है, जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन करके टी20 टीम में भी अपनी जगह को सुनिश्चित कर सकते हैं।

हेजलवुड के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बात करी जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए अभी तक 51 टेस्ट मैच और 44 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में हेजलवुड ने 26.2 के औसत के साथ 195 विकेट तो वहीं वनडे में 25.15 के औसत के साथ 72 विकेट हासिल कर चुके हैं

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago