इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की ऑक्शन प्रक्रिया 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में सम्पन्न हुई, जिसके बाद अगले साल होने वाले आईपीएल के 13 वें सीज़न के लिए किसी टीम से कौन से खिलाड़ी खेलने वाले हैं, यह बात साफ हो चुकी है। आईपीएल में हमने पहले भी देखा है, कि कोई मिस्ट्री गर्ल हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है, जैसा साल 2018 के आईपीएल सीज़न में मालती चाहर को लेकर हुआ था, तो आरसीबी टीम की फैन दीपिका घोष को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा देखने को मिली थी।
गुरुवार को हुए आईपीएल 2020 ऑक्शन में एकबार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब कैमरे की नजरे सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल की तरफ गयी, जिसमें ऑक्शन में इस फ्रेंचाइज़ी के साथ मेंटर वीवीएस लक्ष्मण, मुथैया मुरलीधरन और कोच ट्रेवर बेलिस के अलावा एक मिस्ट्री गर्ल भी बैठी हुई थी।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस ऑक्शन में पहला खिलाड़ी लेने के लिए 1 घंटे का समय ले लिया लेकिन उस समय तक सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल को लेकर हर तरफ चर्चा शुरु हो चुकी थी। सनराइजर्स हैदराबाद क टेबल पर बैठी यह महिला कोई और नहीं बल्कि टीम के मालिक कालानिथी मारन की 27 वर्षीय बेटी काव्या मारन थी।
काव्या इस फ्रेंचाइज़ी की सह मालकिन भी हैं और वह क्रिकेट को लेकर अपनी दिलचस्पी को पहले भी दिखा चुकी हैं। चेन्नई के तमिलनाडु से आने वाली काव्या ने एमबीए किया है। साल 2018 के आईपीएल सीज़न के दौरान उन्हें पहली बार मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद का उत्साह बढ़ाते हुए मैच के दौरान देखा गया था, जब टीम अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में खेल रही थी।
इस ऑक्शन को लेकर बात करी जाए सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें मिचल मार्श और फेबियन एलन 2 विदेशी खिलाड़ियों के साथ संदीप बवानका, संजय यादव, अब्दुल समद, विराट सिंह और प्रियम गर्ग शामिल हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…