क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ा हथियार उनके हरफनमौला खिलाड़ी होते हैं, जिसकी समय के साथ परिभाषा पूरी तरह से अब बदल चुकी है और जहां पहले गेंदबाज़ी के साथ बल्लेबाज़ी करने वाले खिलाड़ियों को सिर्फ इस श्रेणी में रखा जाता था, तो वहीं अब ऐसे भी खिलाड़ी इसका हिस्सा बने हैं, जो बल्लेबाज़ी में तो धाकड़ हैं, साथ ही फील्डिंग के समय भी वह टीम के लिए किसी मैच विनर से कम साबित नहीं होते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण उनकी फिटनेस का स्तर बदलना है।
जहां पहले के समय टीमें फील्डिंग को लेकर उतनी सजगता नहीं दिखाती थी और इस कारण टीम में एक या 2 ही शानदार फील्डर देखने को मिलते थे, तो वहीं अब फील्डिंग के समय मौजूद 11 खिलाड़ी हर टीम में शानदार फील्डर भी दिखते हैं, जो अपना काम करने के साथ इसमें भी टीम के लिए 100 प्रतीशत देने की कोशिश करते दिखते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग से भारतीय क्रिकेट को जो सबसे बड़ा लाभ हुआ वह राष्ट्रीय टीम को ऐसे खिलाड़ी मिलना जो बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी करने के साथ फील्डिंग में भी बेहद महत्तवपूर्ण साबित होते हैं जिसके बाद हम 3 बार आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बेस्ट फील्डरों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
3 – रवींद्र जडेजा (45 कैच)
रवींद्र जडेजा के बारे में सभी को काफी अच्छी तरह से पता है और वह फील्डिंग के समय चीते से भी तेज रफ्तार के साथ गेंद की तरफ भागते हैं, जिसके बाद किसी भी बल्लेबाज़ के लिए उनके हाथ से आसान रन चुराना मुश्किल हो जाता है। जडेजा जो आईपीएल में सीएसके के लिए गेंदबाज़ी के साथ बल्लेबाज़ी में तो सहयोग करते हैं, साथ वह महत्तवपूर्ण पोजीशन पर फील्डिंग करके भी टीम के लिए विकेट निकालकर देने का काम करते दिखाई देते हैं। जडेजा जो साल 2012 में सीएसके का हिस्सा बने थे, उन्होंने टीम के लिए 102 मैचो में 45 कैच लपक चुके हैं।
2 – ड्वेन ब्रावो (53 कैच)
एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी जो किसी भी टीम के लिए कोहीनूर से कम साबित नहीं हो सकता और इसी कारण ड्वेन ब्रावो लम्बे समय से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने हुए हैं। ब्रावो जो गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी के अलावा टीम के बेस्ट फील्डर में एक साबित होते हैं, वह सीएसके से साल 2011 में जुड़े थे, जिसके बाद से उन्होंने 89 मैच में 53 कैच पकड़ चुके हैं।
1 – सुरेश रैना (91 कैच)
सुरेश रैना की गिनती हमेशा से शानदार फील्डरों में की जाती रही है और आईपीएल में भी सभी को उनका यही अंदाज भी देखने को मिला है, जहां पर रैना ने बल्लेबाज़ी क्रम में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाने के साथ फील्डिंग के दौरान भी अपनी टीम के लिए एक मैच विनर के तौर पर साबित हुए। पहले आईपीएल सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहने वाले सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 164 मैचो में 91 कैच लपके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…