क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट टी20 जो कि बल्लेबाज़ो के मुफीद माना जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण छोटी बाउंड्री होने के साथ पिच भी बल्लेबाज़ी के लिए बेहद माकूल होती है और इस कारण गेंदबाज़ो के लिए काफी सघर्ष की स्थिती का सामना करना पड़ता है, लेकिन बदलते फार्मेट के साथ गेंदबाज भी अपनी बॉलिंग में कई तरह की विविधता लेकर आये जिसमें भले ही वह विकेट ना हासिल कर सके लेकिन बल्लेबाज़ो को तेजी से रन भी नहीं बनाने देते हैं और इस दबाव में वह विकेट भी निकालने में कामयाब हो जाते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग जिसको टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा सकता है, इसमें भी हमें कई ऐसे गेंदबाज देखने को मिले हैं, जिन्होंने इस फार्मेट में अपने दबदबे का पूरी तरह से एहसास दिलाया है। चेन्नई सुपर किंग्स जो आईपीएल में एक बेहद मजबूत टीम है, उसकी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय टीम के गेंदबाज़ो को जाता है, जो कम से कम स्कोर पर विपक्षी टीम को रोककर अपनी टीम के लिए जीत की राह को आसान करने का काम करते दिखते हैं। जिसके बाद हम आईपीएल में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
3 – एल्बी मोर्कल (91 विकेट)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी एल्बी मोर्कल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का लम्बे समय तक एक महत्तवपूर्ण हिस्सा रहे थे, जिसमें उन्होंने टीम के लिए साल 2008 के सीजन से लेकर 2013 तक 92 मैच खेले। मोर्कल जो निचले क्रम में तेजी के साथ रन बनाने के अलावा नयी गेंद से भी टीम के लिए प्रमुख हथियार के तौर पर थे, उन्होंने सीएसके लिए इन मैचो में 25.94 के औसत के साथ 91 विकेट हासिल किए जिसमें उनका इकॉनमी रेट भी 7.98 का था।
2 – ड्वेन ब्रावो (118 विकेट)
वेस्टइंडीज़ से आने वाले दिग्गज़ ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो जिनका आईपीएल में जलवा देखने को मिला वह चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता के पीछे एक सबसे बड़ा चेहरा है, जिसमें इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने बल्लेबाज़ी में तो अपना लोहा मनवाने के साथ सीएसके के लिए 103 मैचो में 22.28 के औसत के साथ 118 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.31 का रहा है।
1 – रविचंद्रन अश्विन (120 विकेट)
चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में सफलता के पीछे रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाज़ी की काफी बड़ी भूमिका है, क्योंकि अश्विन ने टीम के लिए अधिकतर गेंदबाज़ी का जिम्मा पहले के 6 ओवरो में निभाया है, जिसमें उन्होंने बल्लेबाज़ो को खुलकर खेलने की किसी तरह से रियायत नहीं दी और साथ ही विकेट भी अपने नाम पर किए। अश्विन साल 2009 से लेकर 2015 के आईपीएल सीजन तक सीएसके का हिस्सा रहे जिस दौरान उन्होंने 121 मैचो में 23.70 के औसत के साथ 120 विकेट अपने नाम पर किये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…